June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikrla News : Gamharia police station in-charge fulfilled the duty of duty and humanity..... कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikrla News : गम्हरिया थाना प्रभारी ने कर्तव्य और इंसानियत का निभाया फर्ज….. | Vananchal 24TV Live

Saraikrla News : गम्हरिया थाना प्रभारी ने कर्तव्य और इंसानियत का निभाया फर्ज….. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

गम्हरिया थाना प्रभारी ने कर्तव्य और इंसानियत का निभाया फर्ज,

आदित्यपुर (ए के मिश्रा) सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना प्रभारी   राजीव कुमार सिंह के प्रति रिया सिंह के पूरे परिवार ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। रिया सिंह के परिवार ने संवाददाता को बातचीत के क्रम में बताते हुए कहा कि आज मेरी परिवार वालों की आंखों में जो खुशी की चमक है। इसके लिए गम्हरिया थाना प्रभारी श्री राजीव कुमार सिंह को बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार। रिया और परिवार वालों ने संवादाता से बात करते हुए बताया कि आदित्यपुर एस टाइप के कृष्ण कांत नामक व्यक्ति द्वारा 420 और धोखाघड़ी कर पैसा लेने के बाद पैसा नहीं लौटाए जा रहे थे।पता चला कि यहां से घर जमीन बेच कर भागने वाले हैं। अपनी और अपनी पत्नी के मोबाइल तक बंद कर दिए गए थे।

Advertisements

रिया के फादर का देहांत 12 अप्रैल 2021 को हो गया है। रिया अपनी मां बड़ी बहन और एक छोटे भाई के साथ गम्हरिया थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में रहती है। रिया की बड़ी बहन इंजीनियर है और रिया इंग्लिश से ग्रेजुएशन कर कंपटीशन की तैयारी कर रही है। पिता स्वर्गीय जितेंद्र कुमार सिंह के देहांत के बाद आदित्यपुर निवासी कृष्णकांत को डेढ़ लाख रुपए एग्रीमेंट कर फ्लैट के लिए चेक के द्वारा पैसा दी थी। जबकि जमीन फ्लैट कृष्णकांत के मां के नाम पर है। पता करने के बाद रिया ने फ्लैट लेने से इनकार कर अपने पैसा मांगा। काफी प्रयास करने के बाद ₹50000 कृष्ण कांत ने अपने दोस्त से दिलवा दिया और ₹100000 के लिए दौड़ आते रहा। थक हार कर रिया अपनी बड़ी बहन स्मिता के साथ गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह से संपर्क कर पैसा दिलाने और करवाई करने की आवेदन देकर ,गुहार लगाते हुए कहा कि वह जल्द ही बेच कर यहां जमशेदपुर से भागने वाला है।

Advertisements

थाना प्रभारी गम्हरिया  राजीव कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही टीम गठित कर छापामारी कर पर्ल होटल के रूम नंबर 109 से गिरफ्तार कर थाना लाए। गिरफ्तारी के बाद 50 हजार का दो चेक रिया को दिया। चेक मिलते ही रिया एवं परिवार की आंखों में खुशी की चमक दिखी और रिया एवं परिवार ने थाना प्रभारी को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं थाना प्रभारी श्री राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि यह तो मेरा कर्तव्य और फर्ज है। अगर वक्त पर सही जानकारी नहीं मिल पाती, और तुरंत करवाई नहीं होती, तो वह जमशेदपुर से फरार हो जाता । मुझे भी संतुष्टि है कि एक परिवार को मेरे द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाया गया ।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Ranchi : शरद पूर्णिमा के अवसर पर दीप दान महोत्सव का आयोजन…… | Vananchal 24TV Live

admin

बंद पड़े अभिजीत कंपनी से अल्युमिनियम प्लास्टिक कॉपर तार चोरी करने के आरोप में सरायकेला पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, एक नामजद सहित अन्य आरोपी फरार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : समान कार्य के लिए समान वेतन देने सहित अन्य मांगों को लेकर महिला गृह रक्षकों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन… | Vananchal 24TV Live

admin