October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Tudiang FC defeated Kadamdiha FC to become champions... कोल्हान खेल झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : तुड़ियांग एफसी ने कदमडीहा एफसी को पराजित कर बना चैंपियन… | Vananchal 24TV Live

Saraikela : तुड़ियांग एफसी ने कदमडीहा एफसी को पराजित कर बना चैंपियन… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay : सरायकेला प्रखंड के छोटादावना पंचायत अंतर्गत कदमडीहा में कुड़मी समाज की ओर से एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एफसी तुड़ियांग बनाम एफसी कदमडीहा के बीच खेला गया। जिसमें एफसी तुड़ियांग ने एफसी कदमडीहा को 1-0 से पारजित कर खिताब में कब्जा जमाया। आयोजक समिति द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को खस्सी के साथ आकर्षक कप देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता की तीसरी टीम कृष्णापुर व चतुर्थ टीम लकड़बाद को भेड़ा के साथ कप देकर पुरस्कृत किया गया।

Advertisements

इससे पूर्व प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपस्थित पंचायत के मुखिया देवीलाल सोरेन, पूर्व उपमुखिया राजाराम महतो, दुर्गाचरण महतो, आयोजक समिति के अध्यक्ष पवन कुमार महतो ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजक समिति के सचिव शत्रुघ्न महतो, आस्तिक महतो, सपन महतो, गुर्दा महतो, बन बिहारी महतो, सनातन महतो, संजीत महतो, दिनेश महतो, विष्णु महतो, रामदास महतो, सुनील महतो, सहदेव महतो, मानिक महतो, ग्राम प्रधान साहेब राम महतो, मंगला महतो, जीतू महतो, कालीचरण महतो, सुधीर महतो व अर्जुन महतो समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

Advertisements




Related posts

सोलह पूजा के नाम से विख्यात पूजा में इष्ट देवी मां पाउड़ी की शक्ति स्वरूप में होती है आराधना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

महिला के साथ दुष्कर्म मामले में गुरमुख सिंह गुखे को मर्सी अस्पाताल के 7 नं0 वार्ड से गिरफ्तार कर जेल भेजा … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil News : सेवा ही संकल्प है संस्था द्वारा विश्वकर्मा पुजा के अवसर पर कालिन्दी बस्ती के बच्चों के बीच शिक्षण समाग्री का वितरण किया … | Vananchal 24TV Live

admin