June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राज्य सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : साहब! पेड़ो में फलन के अनुसार निलामी राशि तय किया जाए…

Saraikela : साहब! पेड़ो में फलन के अनुसार निलामी राशि तय किया जाए…
Spread the love

साहब! पेड़ो में फलन के अनुसार निलामी राशि तय किया जाए…

सरायकेला: जिला उद्यान विभाग के अंतर्गत सरायकेला व खरसावां के प्रोजनीबाग आम नर्सरी का प्रति वर्ष की भांति निलामी की गयी है। इस वर्ष सरायकेला व खरसावां के आम नर्सरी को दो लाख एक हजार रुपये में रामईश्वर प्रसाद द्वारा निलामी में लिया गया है। लेकिन आम के पेड़ो में कम मंजर व फल होने से निलामीकर्ता परेशान है। निलामी कर्त्ता रामईश्वर प्रसाद ने बताया कि वह निलामी के रुप में कुल राशि में से 30 हजार रुपया जमा कर चुके है। लेकिन इस वर्ष आम के पेड़ में कम मंजर के बाद फल भी महज 10 से 15 प्रतिशत बचे है। जिसमें से वह फल भी आंधी पानी में गिर जा रहा है जिससे वह परेशान है।

उन्होंने जिला उद्यान पदाधिकारी को आवेदन देकर गुहार लगाई है कि विभागीय जांच कर फलन के अनुसार निलामी राशि तय किया जाए। उन्होंने कहा कि आम के पेड़ो में कम मंजर लगे। मंजर लगने के साथ ही उसमें फल भी लगे पर अधिकांश पेड़ों में छोटे आकार के फल होने के बाद धीरे-धीरे सभी फल पूर्ण रूप से गिरकर बर्बाद होने लगे है। यहां मुख्य रुप से लंगड़ा व दशहरी प्रजाति के आम है। उन्होंने जिला उद्यान पदाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि फलन के अनुसार निलामी तय नही होने पर उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

Related posts

धनंजय कुमार पुटूस ने रिम्स के प्रभारी निदेशक को दी बधाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

खरसावां:योजना से किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा-प्रमुख… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : उषा मार्टिन फैक्ट्री में भीषण आग, आग से कर्मचारीयों में हड़कंप …..

admin