June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Railway worker working in Sini Railway committed suicide was under stress after divorce from wife... कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : सीनी रेलवे में कार्यरत रेलवे कर्मी ने की खुदकुशी, पत्नी से तलाक के बाद था तनाव में…

Saraikela : सीनी रेलवे में कार्यरत रेलवे कर्मी ने की खुदकुशी, पत्नी से तलाक के बाद था तनाव में…
Spread the love

संजय मिश्रा (सरायकेला ब्यूरो)

सीनी रेलवे में कार्यरत रेलवे कर्मी ने की खुदकुशी, पत्नी से तलाक के बाद था तनाव में…

गम्हरिया (जगबंघु महतो)  : सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंटोपोसी निवासी 29 साल के रेलकर्मी शिवचरण महतो का शव पुलिस ने नदी किनारे जंगल के पेड़ से झूलता हुआ बरामद किया है ।मृतक कल दोपहर नदी में नहाने गया था जिसके बाद से वह लापता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीनी रेलवे में कार्यरत शिवचरण महतो रविवार दोपहर टेंटोपोसी नदी में नहाने गया था ।इसके बाद काफी देर बीतने पर भी वह घर नहीं लौटा। इधर नदी किनारे पेड़ पर स्थानीय लोगों द्वारा शव झूलता देखा गया।जिसके बाद सरायकेला पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहले सदर अस्पताल भेजा है जहां से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में मृत रेलकर्मी का मेडिकल बोर्ड गठन कर पोस्टमार्टम किया जाएगा ।बताया जाता है कि 5 फरवरी को मृतक रेलकर्मी का अपनी पत्नी से तलाक हुआ था। जिसके बाद से वह तनावग्रस्त चल रहा था। नतीजतन उसने यह कदम उठाया है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Related posts

सरायकेला : भाजपा नेता रमेश हांसदा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर दाल भात योजना केंद्रों का निरीक्षण कर जांच करने की मांग की…

admin

Saraikela : प्राचीन शिव सेना बजरंग अखाड़ा द्वारा निकाला जाएगा भव्य श्री राम नवमी जुलूस; श्रद्धालुओं के बीच हुआ टी शर्ट का वितरण; बालिकाएं भी दिखाएंगे करतब…

admin

रामगढ़:जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin