August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राज्य सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela सीनी की रीत महापात्र इंडियन डांस आइडल सीजन 2 रियलिटी डांस शो में नृत्य प्रदर्शन करते नजर आएंगी…

Saraikela सीनी की रीत महापात्र इंडियन डांस आइडल सीजन 2 रियलिटी डांस शो में नृत्य प्रदर्शन करते नजर आएंगी…
Spread the love

सीनी की रीत महापात्र इंडियन डांस आइडल सीजन 2 रियलिटी डांस शो में नृत्य प्रदर्शन करते नजर आएंगी…

सरायकेला  Sanjay । सरायकेला-खरसावां जिला के सीनी की रीत महापात्र रियेलिटी डांस शो इंडियन डांस आइडल सीजन-टू में नृत्य प्रदर्शन करते नजर आएगी। सर्व धर्म संगम चैनल पर रविवार से दोपहर 12.30 बजे इसका प्रसारण सर्व धर्म संगम चैनल पर किया जायेगा। इसमें सीनी की रीत महापात्र ने न सिर्फ क्वालिफाई किया है, बल्कि फाइनल के टॉप-12 में भी अपना स्थान बनाने में सफल रही है। साथ ही रीत महापात्र ने अपने नृत्य की प्रस्तुति कर कार्यक्रम के जज कुमार शर्मा, कैप्टेन सुकृति व पूजा को प्रभावित किया था। इंडियन डांस आइडल सीजन-टू के सेमीफाईनल तक की शूटिंग हो चुकी है। इस डांस प्रतियोगिता में देश भर की प्रतिभागी भाग ले रहे है।

इस प्रतियोगिता के टॉप-12 फाइनल में सीनी की रीत महापात्र प्रवेश कर चुकी है। फाइनल का शूनिंट होना अभी बाकी है। मालूम हो कि रीत के मां-पिता के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों ने रीत के इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। रीत की मां सुजाता महापात्र ने बताया कि रीत महापात्र ने चार साल की उम्र में ही डांस सिखना शुरु की है। मालूम हो कि रीत महापात्र कई कार्यक्रमों में क्लासिकल व वेस्टर्न डांस कर लोगों की वाहवाही बटोर चुकी है। रीत ने क्लासिकल की शिक्षा सरायकेला के गुरु केदार मेमोरियल आर्ट सेंटर के गुरु दिपाली साहू से तथा वेस्टर्न डांस का प्रशिक्षण ली है। रीत ने कथक डांस में डिप्लोमा की डिग्री भी ले रखी है।

Related posts

एक अक्टूबर 10 बजे एक घंटा श्रमदान राष्ट्र के नाम समर्पण दिवस पर 35 वार्डो मे 70 स्थानों में चला स्वच्छता अभियान, 11000 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

वीर बिरसा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के समारोह पूर्वक आयोजन को लेकर ग्रामीण फुटबॉल अकादमी ने की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

शहीद निर्मल महतो मेला का समीक्षा बैठक सह होली मिलन समारोह संपन्न…  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin