October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : फार्मेसी स्टूडेंट को मिली 91 हजार रुपये की छात्रवृत्ति…

Saraikela :   फार्मेसी स्टूडेंट को मिली 91 हजार रुपये की छात्रवृत्ति…
Spread the love

फार्मेसी स्टूडेंट को मिली 91 हजार रुपये की छात्रवृत्ति…

सरायकेला Sanjay : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अन्तर्गत गोविंदपुर पंचायत के बनकटी गांव निवासी डॉ. आनंद महतो एवं सुमित्रा महतो के सुपुत्र फार्मेसी के छात्र मोहित आनंद को टाटा एडुकेशन एंड डिवेलपमेंट ट्रस्ट की ओर से वित्त वर्ष 2022-2023 के मेधावी छात्रवृत्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टाटा एजुकेशन डेवलपमेंट ट्रस्ट ने छात्रवृत्ति की राशि 91,800 रुपये मोहित आनंद के खाते में हस्तांतरित कर दिया है। वर्तमान में मोहित आनंद तमिलनाडु के जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी में एम.फार्म की पढ़ाई कर रहे हैं। बेटे को मेधावी छात्रवृत्ति मिलने पर पिता डॉ. आनंद महतो एवं माता सुमित्रा महतो काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

मोहित आनंद के पिता डॉ आनंद महतो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जबकि माता सुमित्रा महतो पारा टीचर हैं। बेटे की सफलता पर आनंद महतो कहते हैं कि उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व है। वह सिर्फ पढ़ाई में बल्कि संगीत और नाट्यकला में भी काफी रुचि रखता है। नाट्यकला में भी उन्हें पुरस्कार प्राप्त है। उन्होंने बताया कि मोहित आनंद ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की शिक्षा चर्च स्कूल बेलडीह जमशेदपुर से आईसीएसई बोर्ड से हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस छात्रवृत्ति की राशि से अब बेटे की पढ़ाई में आर्थिक बाधा आड़े नहीं आएगी।

Related posts

सरायकेला:कांड्रा बाजार में मिली 85 वर्षीया वृद्धा सखी वन स्टॉप सेंटर से अपने बेटे के पास पहुंची… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

छापामारी करने गई आरआईटी पुलिस पर बंगाल में जानलेवा हमला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में रामानुजन जयंती के अवसर पर गणित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन… | Vananchal 24TV Live

admin