June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela : Notebooks with the Preamble of the Constitution and the message of personal hygiene were distributed among school children... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : संविधान की प्रस्तावना और व्यक्तिगत स्वच्छता के संदेश के साथ नोटबुक का वितरण स्कूली बच्चों के बीच किया गया… | Vananchal 24TV Live

Saraikela : संविधान की प्रस्तावना और व्यक्तिगत स्वच्छता के संदेश के साथ नोटबुक का वितरण स्कूली बच्चों के बीच किया गया… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay । स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 और वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत स्कूली बच्चों को नोटबुक का वितरण किया जा रहा है। इसके तहत सरायकेला स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र से सरायकेला प्रखंड के तकरीबन 35 विद्यालयों के लिए नोटबुक का वितरण मंगलवार को किया गया। जिसमें प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय हुदू, उत्क्रमित उच्च विद्यालय केंदुआ, नित्यानंद उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिंदरी और मध्य विद्यालय सीनी संकुल के सभी नव प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए कुल 23450 नोटबुक का वितरण किया गया।

Advertisements

बताया गया कि बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय दूधी, बालक मध्य विद्यालय सरायकेला, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय भद्रुडीह संकुल के सभी नव प्राथमिक विद्यालयों के स्कूली बच्चों के लिए नोटबुक का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में नोटबुक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापक गंगाराम तियु की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत, प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार एवं एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच 3189 नोटबुक का वितरण किया गया। बताते चलें कि विभाग द्वारा प्रदत उक्त नोटबुक में स्कूली बच्चों के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता के संदेश के साथ-साथ संविधान के प्रस्तावना और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का उल्लेख किया गया है।

Advertisements

Advertisements




Related posts

जमीन कारोबारी अनिल यादव को अज्ञात अपराधियों ने सिर में मारी गोली, ईलाज के दौरान मौत.. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दूर्गा पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : vananchal24tvlive  शिक्षक दिवस पर विशेष …. | Vananchal 24TV Live

admin