August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: Two women died due to mudslide near Adityapur railway line.... कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : आदित्यपुर रेलवे लाईन के समीप मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत….

Saraikela News : आदित्यपुर रेलवे लाईन के समीप मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत….
Spread the love

आदित्यपुर रेलवे लाईन के समीप मिट्टी धंसने से दो

महिलाओं की मौत….

गम्हरिया (जगबंघु महतो) सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत विद्युत नगर के समीप रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. उधर मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि दोनों महिला विद्युत नगर में ही किराए के मकान में रहती थी. इनमें से एक का नाम मंजू संवैया और दूसरे का नाम टुनटुन है. दोनों घर की लिपाई के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी लेने गई थी. इसी दौरान भरभरा कर मिट्टी धंस गया जिसमें दोनों महिलाएं दब गई. जबतक राहत और बचाव कार्य शुरू होता, दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया था. बता दें कि थर्ड लाइन के लिए रेलवे द्वारा खुदाई किया गया है. जहां मिट्टी लेने आसपास की महिलाएं जुटती है. दोनों महिलाएं मिट्टी लेने गयी थी. उधर घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास की बस्ती के सैकड़ों महिला और पुरुष घटनास्थल पर जमा हो गए. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद दोनों महिलाओं के परिवार में कोहराम मच गया है.

Related posts

परियोजना की प्रगति सामुदायिक विकास के पहल पर डाला गया प्रकाश . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi News : मुख्यमंत्री ने मृतक के आश्रित परिवार को दिए 3-3 लाख के चेक… | Vananchal 24TV Live

admin

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने विधायक दीपक बिरुवा को सौंपा 18 सूत्री मांग पत्र… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin