August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : नियमितीकरण की मांग को लेकर जिले के अवैतनिक चौकीदारों ने जिला समाहरणालय के समक्ष दिया धरना…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : नियमितीकरण की मांग को लेकर जिले के अवैतनिक चौकीदारों ने जिला समाहरणालय के समक्ष दिया धरना…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay । झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जिले के अवैतनिक चौकीदारों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष धरने पर बैठे। मंगलवार को अपनी लंबित मांग को समर्थन देते हुए जिले के अवैतनिक चौकीदार जिला समाहरणालय के बाहर एकत्रित हुए और राज्य सरकार से सेवा नियमितीकरण तथा अन्य मांगों को लेकर सकारात्मक कदम उठाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया है। उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि जिले के सभी चौकीदार अवैतनिक रूप से कार्य कर रहे हैं।

Advertisements

जिससे उनके परिवारों को घोर आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। राज्य सरकार उनके मांग पर सकारात्मक विचार करें। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री रामचंद्र प्रधान ने कहा कि कुल 26 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 7 नवंबर को झारखंड राज्य के सभी राजपत्रित कर्मचारी रांची मोरहाबादी मैदान में एकत्रित होंगे। तथा रैली निकालकर राजभवन के समीप डॉक्टर जाकिर हुसैन पार्क में पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जयराम मुर्मू, मुकुंद उरांव, आदित्य कुमार महतो, सुशांत कुमार पति, लालू महतो, फागू सुरेन, कनाई बेहरा, अरविंद सतपति, सुग्रीव महतो, संतोष तांती एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisements

Related posts

रामगढ़ : शिविर संपन्न होने तक 39 में 35 बच्चों के पोषण स्थिति में आया सकारात्मक बदलाव…

admin

RAJNAGAR NEWS : राजनगर के मुरमडीह में धूमधाम से की गई माँ मंगला देवी की पूजा अर्चना।पूजा के दौरान कई व्रती महिलाओं ने झुंपा।

admin

Jamshedpur News : ईपीएस अधिकारी मोहम्मद अर्शी ने साक्ची गुरुद्वारे में किया कीर्तन…..

admin