June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : The people who reached the district collectorate did not get even a glass of water... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : जिला समाहरणालय पहुंचने वाले लोगों को नहीं मयस्सर हुआ एक गिलास पानी तक… | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : जिला समाहरणालय पहुंचने वाले लोगों को नहीं मयस्सर हुआ एक गिलास पानी तक… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

सरायकेला Sanjay । जिला कलेक्ट्रेट से रजिस्ट्री ऑफिस और डीटीओ ऑफिस का सरायकेला बाजार क्षेत्र के नवनिर्मित अनुमंडल कार्यालय में किए जा रहे स्थानांतरण का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को जिला समाहरणालय के आसपास गौरांगडीह में स्थापित दुकानदारों सहित दो पंचायतों बड़ाकांकड़ा और ईटाकुदर के सैकड़ों ग्रामीण जिला समाहरणालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। सभी ने मौके पर एक स्वर में कहा कि जिला कलेक्ट्रेट से रजिस्ट्री ऑफिस और डीटीओ ऑफिस का स्थानांतरण अन्यत्र नहीं किए जाने की उनकी एकमात्र मांग है। क्योंकि ऐसा होने से उन सभी के परिवारों के समक्ष रोजी रोटी की विकट समस्या खड़ी हो जाएगी। उक्त दोनों विभाग उपायुक्त कार्यालय के अंग है।

Advertisements

इसलिए नियमानुसार उपायुक्त कार्यालय के कैंपस में ही उक्त दोनों कार्यालयों का संचालन किया जाना चाहिए। इसके अलावा उक्त दोनों कार्यालयों के कारण ही लोगों के जिला कार्यालय आने जाने से स्थानीय रोजगार के कारण 30 से 40 परिवारों का गुजारा चलता है। जिससे तकरीबन 400 लोग प्रभावित हो रहे हैं। उक्त दोनों कार्यालयों के जिला समाहरणालय से स्थानांतरण किए जाने के बाद प्रभावित घरों का चूल्हा तक बंद हो जाएगा। धरने पर बैठे सभी प्रभावितों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उन्हें कोई भी ठोस आश्वासन नहीं मिलता है तब तक धरना जारी रहेगा। मौके पर प्रभावित दुकानदार और ग्राम वासियों में उपस्थित रहे राकेश महतो, जितेन महतो, सोहन महतो, सूरज कुमार महतो, प्रवीण महतो, सनातन महतो, मनोज नायक, अजय महतो, अमित महतो, साजन बारीक, गुरु चरण महतो, भारत महतो, धीरज महतो सहित अन्य सभी ने बताया कि चिर परिचित मांगों को लेकर उपायुक्त एवं मंत्री चंपाई सोरेन को ज्ञापन दिया गया है।

Advertisements

बताते चलें कि जिला समाहरणालय के आसपास छोटे बड़े दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजारा चलाने वाले दुकानदारों के धरने पर बैठ जाने के बाद सभी दुकाने बंद रही। जिसके कारण अपने आवश्यक कार्यों से जिला समाहरणालय पहुंचने वाले लोगों को पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं हुआ। और ऐसे में परेशान लोग 4 किलोमीटर दूरी तय कर सरायकेला बाजार पहुंच कर ही चाय पानी और नाश्ता भोजन कर पाए।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : जिला स्तरीय आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में तबीयत खराब होने के बाद भी पहुंचे मुख्यमंत्री; पूर्ण 68 योजनाओं का किया उद्घाटन, 88 योजनाओं का किया शिलान्यास, 92.600 करोड की परिसंपत्तियों का क्या वितरण; कहा…. | Vananchal 24TV Live

admin

मृत महिला के सिर और गर्दन में मिले हैं गोली के निशान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में JJ एक्ट एवं POCSO एक्ट के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुआ आयोजन; पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं डालसा सचिव ने JJ एक्ट एवं POCSO एक्ट के बारे में सभी पुलिस पदाधिकारी को दी जानकारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin