August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : The NP President has given instructions to repair the damaged high mast lights in major squares regarding Durga Puja. कोल्हान राज्य सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : नपं अध्यक्षा ने दुर्गा पूजा को लेकर प्रमुख चौकों में खराब पड़े हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने के निर्देश दिए…..

Saraikela News : नपं अध्यक्षा ने दुर्गा पूजा को लेकर प्रमुख चौकों में खराब पड़े हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने के निर्देश दिए…..
Spread the love

नपं अध्यक्षा ने दुर्गा पूजा को लेकर प्रमुख चौकों में खराब पड़े हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने के निर्देश दिए…..

सरायकेला Sanjay – सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख चौकों में खराब पड़े हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बिरसा चौक, गैरेज चौक अटल चौक और शास्त्री चौक अनुमंडल चौक में अधिष्ठापित हाई मास्ट लाइट महीनों से खराब पड़ा हुआ है। जिससे उक्त क्षेत्र में अंधेरा छाया रहता है। जिसे ठीक करना अति आवश्यक है। आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए उक्त महत्वपूर्ण स्थानों की खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट और अन्य लाइटों को ठीक करने के साथ-साथ पूरे नगर क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और नया लाइट लगाने के निर्देश उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को दिया है।

Related posts

Saraikela : नृत्य उत्सव में नेशनल ज्यूरी में शामिल रहे सरायकेला के गुरु तपन कुमार पटनायक…

admin

जमशेदपुर :हल्दी पोखर पूर्वी पंचायत मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने मच्छर का प्रकोप को बढ़ते देखकर, एक लिखित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कश्यप को दिया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur : भाई लाल सिहं को रंगरेटा महासभा ने दिया स्मृति चिह्न..

admin