October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : India Jodi Yatra of Congress Party started from Ukri village in Seraikela block..... झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : सरायकेला प्रखंड में उकरी गांव से शुरू हुआ कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा…..

Saraikela News : सरायकेला प्रखंड में उकरी गांव से शुरू हुआ कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा…..
Spread the love

सरायकेला प्रखंड में उकरी गांव से शुरू हुआ कांग्रेस पार्टी

की भारत जोड़ो यात्रा…..

सरायकेला Sanjay। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार सरायकेला प्रखंड में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ ऊपर दुगनी पंचायत के उकरी गांव से किया गया। इस दौरान कॉन्ग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ भारत जोड़ यात्रा करते हुए केंद्र के भाजपा सरकार के गलत नीति और उसके कारण बढ़ती हुई महंगाई को लेकर जमकर नारे लगाए। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव लाल बहादुर सिंह देव, सांसद प्रतिनिधि राज बागची एवं सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष राहुल मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए भारत जोड़ो यात्रा में आम जनता के बीच केंद्र की भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों और गलत नीतियों का विरोध करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सचिव धीरू महतो, पार्टी कार्यकर्ता हीरालाल सरदार, तपन सरदार, काठिया सरदार, मनोज सरदार, लखींद्र मोदी, प्रदीप प्रधान, शिवचरण सरदार एवं वासुदेव सरदार सहित अन्य भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहे।

Related posts

Saraikela News : भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो पहुंचे अनशन स्थल; अनशनकारी छात्रों के जाने हाल….

admin

सरायकेला:इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में इंडक्शन मीट का किया गया आयोजन…

admin

SARAIKELA NEWS : एंटी करप्शन ब्यूरो ने नीमडीह अंचल के अंचल निरीक्षक को जमीन के निर्देशन के बदले ₹5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

admin