June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Hemant Sarkar should resign on moral grounds: Ganesh Mahali. News Saraikela News : Government is not serious on Ankita Singh's brutal murder कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : अंकिता सिंह के नृशंस हत्याकांड पर सरकार गंभीर नहीं, नैतिकता के आधार पर हेमंत सरकार को इस्तीफा देना चाहिए: गणेश महाली…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : अंकिता सिंह के नृशंस हत्याकांड पर सरकार गंभीर नहीं, नैतिकता के आधार पर हेमंत सरकार को इस्तीफा देना चाहिए: गणेश महाली…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

अंकिता सिंह के नृशंस हत्याकांड पर सरकार गंभीर नहीं, नैतिकता के आधार पर हेमंत सरकार को इस्तीफा देना चाहिए: गणेश महाली….

सरायकेला (संजय मिश्रा) अबुआ राज का नारा देकर राज्य की सत्ता में आए हेमंत सरकार की राज में झारखंड के मूलवासी और आदिवासी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। एक प्रेस वार्ता कर भाजपा नेता एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बीते 15 दिन के राज्य के हालात देखे जाए तो विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी मूलवासी बहन बेटियों के साथ अत्याचार और व्यभिचार हुआ है।

Advertisements

मुख्यमंत्री मामले पर प्रेस के समक्ष कहते हैं कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। झारखंड और दुमका की बेटी अंकिता सिंह के नृशंस हत्याकांड पर सरकार ने कोई गंभीर एक्शन नहीं लिया। जिस समय एसिड अटैक के बाद बेटी अंकिता सिंह अस्पताल में जीवन का जंग लड़ रही थी, उस समय उसे बचाने की जगह समूचा मंत्रिमंडल पिकनिक मनाने निकला था। ऐसे में राज्य के बहन बेटियों की सुरक्षा पर सरकार की कार्रवाई को देखते हुए प्रश्नचिन्ह लग रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पूरी परिस्थिति को देखते हुए नैतिकता के आधार पर हेमंत सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के मनोज महतो, बद्रीनारायण दारोघा, ललन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सोहन सिंह, कृष्णा दास, मुकुंद दास, वरुण महतो एवं झाड़ी नायक मौजूद रहे।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : धैर्य संयम की नितांत आवश्यकता…. | Vananchal 24TV Live

admin

शर्म की बात है कि 40 साल बीत जाने के बाद विस्थापित आज भी मुआवजा की मांग कर रहे हैं सुबोधकांत सहाय… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : 18वें नेशनल अंतर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 11 सदस्यीय एथलीटों की टीम हुई रवाना…

admin