October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: Mani Prathamashtami festival celebrated with great fanfare in and around the district headquarters.... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : जिला मुख्यालय व आसपास में धूमधाम से मनी प्रथमाष्टमी का त्यौहार….

Saraikela News : जिला मुख्यालय व आसपास में धूमधाम से मनी प्रथमाष्टमी का त्यौहार….
Spread the love

जिला मुख्यालय व आसपास में धूमधाम से मनी प्रथमाष्टमी

का त्यौहार….

सरायकेला Sanjay : सरायकेला जिला मुख्यालय, महालिमोरूप, सीनी समेत ग्रामीण क्षेत्रो में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ प्रथमाष्टमी का त्यौहार मनाया गया। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाए जाने वाले इस त्यौहार में घर की ज्येष्ठ संतान की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा अर्चना की जाती है। घर की बड़ी संतान को नए परिधान पहनाए जाने की परंपरा है। इसके बाद आरती उतार कर ज्येष्ठ संतानों की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर हर घर में पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं। खासकर हल्दी के पत्ते में लपेट कर बनाए गये एंडुरी पीठा समेत अन्य पकवान की महक हर घर से आती है। घर के बड़े बच्चे का जब पहली बार प्रथमाष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है तो पूरे घर मे उत्सव सा माहौल रहता है। प्रथमाष्टमी त्योहार को लेकर ज्येष्ठ संतानों में काफी हर्ष देखा गया।

Related posts

सरायकेला विद्युत विभाग द्वारा तार मरम्मती को लेकर फिटर नंबर 6 में कल पांच घण्टे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

निफा संस्थान के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

और कबतक न्याय के लिए धरना प्रर्दशन, जांच के बाद भी कार्रवाही नहीं, आखिर क्या है खेल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin