June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: Teachers' union bid farewell to outgoing DEO welcomed the new one.... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : शिक्षक संघ ने निर्वर्तमान डीईओ को दी विदाई, नए का किया स्वागत…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : शिक्षक संघ ने निर्वर्तमान डीईओ को दी विदाई, नए का किया स्वागत…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

शिक्षक संघ ने निर्वर्तमान डीईओ को दी विदाई, नए का किया स्वागत….

सरायकेला (संजय मिश्रा)  निर्वर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सच्चिदानंद तिग्गा महोदय को जिले के शिक्षकों द्वारा विदाई दिया। श्री तिग्गा जी के कार्यों से खुश होकर झारखंड +2 शिक्षक संघ के महासचिव राकेश कुमार, अतुल आनंद कुमार, वासुदेव राम, अश्विनी कुमार और जिले के शिक्षकों ने मिलकर एक पौधा भेंट स्वरूप में दिया।

Advertisements

वही साथ ही हरे कृष्णा महतो एवं ब्रज भूषण झा ने फ्री तिग्गा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों से कहा कि आप लोगों का इस जिला में भरपूर सहयोग मिला है। जिसके बदौलत जिला आज शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। आशा करता हूं कि आने वाले दिनों में भी आप लोग नए जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी उतना ही सहयोग देंगे। और सरायकेला खरसावां जिला को राज्य स्तर पर हमेशा एक अच्छा दर्जा देने का काम करेंगे।

Advertisements

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में मैं saraikela-kharsawan के सभी शिक्षकों के हित के लिए राज्य स्तर पर भी उतना ही सहयोग करूंगा। जितना मैं आप लोगों को जिला स्तर पर करते आया हूं। और उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मुझे एक परिवार के सदस्य की तरह प्यार दिया है। इसलिए मैं सरायकेला खरसावां के उन तमाम शिक्षकों को भुला नहीं पाऊंगा।

वही मौके पर नए जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम को भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत जिले के शिक्षकों ने किया। मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आभार जताया और धन्यवाद दिया। मौके पर उपस्थित शिक्षक रामू यादव, प्रवीण रथ, नारायण कुमार, मेघा सामड, आशा गुप्ता, राकेश कुमार, अंबिका दास, जानकी दास, राकेश कुमार ठाकुर, तरुण सिंह, मंगल बेसरा एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : छठ खत्म होते ही शुरू हुआ अवैध बालू का उत्खनन…. | Vananchal 24TV Live

admin

सिल्ली सरना समिति के द्वारा सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने शोक सभा कर पद्मश्री स्वर्गीय पंडित गोपाल प्रसाद दुबे को दी श्रद्धांजलि…. | Vananchal 24TV Live

admin