October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : Students angry due to extra recovery from students by Shrinath College students complain to Vice Chancellor कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : श्रीनाथ कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों से अतिरिक्त वसूली से विद्यार्थियों में आक्रोश, छात्रों ने कुलपति से की शिकायत | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : श्रीनाथ कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों से अतिरिक्त वसूली से विद्यार्थियों में आक्रोश, छात्रों ने कुलपति से की शिकायत | Vananchal 24TV Live
Spread the love

आदित्यपुर (एके मिश्रा) कोल्हान विश्वविद्यालय से एफिलेटेड श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड के विद्यार्थियों से अतिरिक्त शुल्क वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है।  अतिरिक्त वसूली करने को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश में है गोपनीय सूत्रों के हवाले से अतरिक्त वसूली को लेकर छात्र आंदोलन की रणनीति गुपचुप बना रहे है। इस संबंध में गुरुवार को बीएड के विद्यार्थियों ने (सत्र 2020-22) विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति डॉ. प्रो. गंगाधर पांडा के नाम मांग पत्र सौंपा.  विद्यार्थियों ने कहा कि श्रीनाथ बीएड कॉलेज की ओर से अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है. कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से 1,40,000 शुल्क लेने का आदेश दिया गया है। परंतु आदेश का पालन नहीं कर 1,87,000 रुपये तक शुल्क लिया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों मे आक्रोश और गुस्सा है और आंदोलन की रणनीति विद्यार्थी बना रहे हैं। अतिरिक्त शुल्क लेने के कारण छात्रों एवं अभिभावकों पर अतरिक्त बोझ पड़ रहा है।

Advertisements

कुलपति ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र होगी कार्रवाई:’-

उन्होंने कहा कि शुल्क चार स्टॉल मेंट में लिया गया है. जब इसका विरोध किया गया तो विश्वविद्यालय से किसी तरह का आदेश नहीं होने की बात कही गई. श्रीनाथ बीएड कॉलेज के कई विद्यार्थी के पास सीमित होने की वजह से अतिरिक्त शुल्क के लिए जाने के कारण है काफी दिक्कतें होती है। यदि कॉलेज की ओर से शुल्क कम नहीं किया जाता है तो अभिभावक और छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों ने प्रति कुलपति डॉ. अरुण कुमार सिन्हा से भी मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी।  इस दौरान डॉ. सिन्हा ने कहा कि श्रीनाथ बीएड कॉलेज नियमानुसार शुल्क ले. उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वासन भी दिया कि किसी भी हाल में अधिक शुल्क नहीं वसूला जाएगा. प्राइवेट कॉलेज और सरकारी कॉलेज को एक समान शुल्क लेना है. मौके पर काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। छात्र अपनी बातों को जोरदार तरीके से रखा और अतिरिक्त इसे लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Chandil News : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जेएस एलपीएस को दिया 3 लाख का चेक….. | Vananchal 24TV Live

admin

Bundu के कोरदा डाउकोचा जंगल के बीच बरगद के पेड़ से 19 वर्षीय युवक का लटका हुआ शव पुलिस ने किया बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस ..

admin

सरायकेला:15 योजनाओं के साथ मॉडल टाउन के रूप में संवरेगा “अपना सरायकेला”… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin