June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: Student union will go on hunger strike from 22 for the demand of MSc studies.... कोल्हान झारखण्ड शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : एमएससी की पढ़ाई की मांग को लेकर छात्र संघ 22 से करेगा आमरण भूख हड़ताल….

Saraikela News : एमएससी की पढ़ाई की मांग को लेकर छात्र संघ 22 से करेगा आमरण भूख हड़ताल….
Spread the love

एमएससी की पढ़ाई की मांग को लेकर छात्र संघ 22 से करेगा

आमरण भूख हड़ताल….

सरायकेला Sanjay । काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला में एमएससी की पढ़ाई शुरू किए जाने की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं होने से आहत छात्र संघ आगामी 22 नवंबर से कॉलेज के समक्ष आमरण भूख हड़ताल शुरू करेगा। उक्त जानकारी देते हुए छात्र संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतो, उप सचिव लक्ष्मण महतो, झंटु महतो, कुणाल महतो, परदुम महतो, निशांत साहू और शंकर महतो ने बताया कि प्राचार्य के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाने के बाद भी कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई शुरू करने को लेकर कोई लिखित सार्थक पहल नहीं किया गया है। जिसे देखते हुए आगामी 22 नवंबर से कॉलेज के समक्ष आमरण भूख हड़ताल किया जाएगा। जब तक एमएससी की पढ़ाई शुरू किए जाने पर लिखित पहल नहीं की जाती है।

Related posts

जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु अच्छा वातावरण उपलब्ध … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड सीएसआर फंड से उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर को उपलब्ध कराएं बेंच -डेक्स, बुक सेल्फ

admin

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक…

admin