June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Special cleanliness drive for Panchak Snan and Kartik Purnima... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS: पंचक स्नान और कार्तिक पूर्णिमा को लेकर चला विशेष सफाई अभियान…

SARAIKELA NEWS: पंचक स्नान और कार्तिक पूर्णिमा को लेकर चला विशेष सफाई अभियान…
Spread the love

पंचक स्नान और कार्तिक पूर्णिमा को लेकर चला विशेष सफाई अभियान…

सरायकेला। कार्तिक पूर्णिमा से पूर्व 5 दिनों के पंचक स्नान और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान एवं पूजन को लेकर विशेष साफ सफाई अभियान शुरू किया गया। इसके तहत सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी घाटों तक आने जाने वाले रास्तों की विशेष रुप से साफ सफाई की गई। सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह की देखरेख में सफाई कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों तक आवागमन के मार्ग और उसके आसपास की सफाई की गई। इस अवसर पर सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह द्वारा लोगों को स्वच्छता अपनाने और पूजन उत्सव को देखते हुए घाटो तक के आवागमन के मार्ग और मंदिर परिसर के आसपास गंदगी नहीं फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

Seraikela News:सीआरपीएफ की 157 बटालियन नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगारही स्वास्थ्य शिविर। | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला अनुमंडल न्यायालय में कार्यपालक दंडाधिकारी बबली कुमारी ने लगायी कोर्ट; 13 मामलों पर हुई सुनवाई; 5 मामले हुए निष्पादित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सत्य प्रकाशृ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin