August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : Shri Kaluram Seva Trust came forward to perform the last rites of an abandoned old woman. कोल्हान राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : लावारिस वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार के लिए आगे आया श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट….

Saraikela News : लावारिस वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार के लिए आगे आया श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट….
Spread the love

लावारिस वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार के लिए आगे आया श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट….

सरायकेला Sanjay । अपने घर और परिजनों से त्याग दी गई एक वृद्धा बीमार हालत में पिछले कई महीनों से स्कूल की छत के नीचे आसरा लेकर जीवन बसर कर रही थी। सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 स्थित राजबांध बस्ती के गांधी पाठशाला के छत का सहारा लेकर जीवन बसर कर रही वृद्धा का बुधवार की सुबह निधन हो गया। बस्ती वासियों और स्थानीय वार्ड पार्षदों की सूचना पर एवं उनके सहयोग से श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा मृत वृद्धा का अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर उपस्थित सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने आज के दौर में वृद्ध माता-पिता के परित्याग करने जैसे मामले पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जीवन देने वाले माता पिता के चरणों में ही वास्तविक स्वर्ग है। ऐसे में बुढ़ापे के समय वृद्ध माता पिता को संतान के प्यार और देखरेख की विशेष जरूरत होती है। इसलिए उन्होंने आमजन से निवेदन करते हुए कहा है कि मानवता के नाते वृद्ध जनों का परित्याग ना करें। इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद बलराम साहू, वार्ड पार्षद जुगल तापे, सुजन दास, राम हेंब्रम, संजू मुखी एवं पुलिस गश्ती दल की टीम मौजूद रहे।

Related posts

सरायकेला:झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के सफल संचालन को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी ने की बैठक; बस संचालकों को विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों (SOP) के अनुपालन करने सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश…

admin

सरायकेला : मात्र एक अगरबत्ती और ₹11 के सहयोग पर हड्डियों की मोच और टूटी हड्डियों को जोड़ने का करते थे शर्तिया इलाज…

admin

शहीद निर्मल महतो मेला का समीक्षा बैठक सह होली मिलन समारोह संपन्न…  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin