June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
co-director of Acharya Chhau Nritya Vichitra News Ranjit Kumar Acharya who was awarded the Deshaj Award. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : देशज पुरस्कार से नवाजे गए आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के सह निदेशक रंजीत कुमार आचार्य. . .

SARAIKELA NEWS : देशज पुरस्कार से नवाजे गए आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के सह निदेशक रंजीत कुमार आचार्य. . .
Spread the love

देशज पुरस्कार से नवाजे गए आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के सह निदेशक रंजीत कुमार आचार्य. . .

सरायकेला। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित की जा रही भारत की लोक कलाओं का अमृत उत्सव देशज-2023 महोत्सव में सरायकेला के आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के सह निदेशक रंजीत कुमार आचार्य को देशज-2023 पुरस्कार से नवाजा गया। इसकी जानकारी देते हुए रंजीत कुमार आचार्य ने बताया कि लखनऊ में आयोजित देशज महोत्सव में उनके दल द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति देने के लिए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के कर कमलों द्वारा उन्हें देशज पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि महोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित सरकार के अन्य मंत्री, प्रशासनिक पदाधिकारी और हजारों की संख्या में दर्शक शामिल हुए। 25 एवं 26 मार्च को आयोजित की गई देशज महोत्सव में रंजीत कुमार आचार्य और उनके दल द्वारा दोनों दिन छऊ नृत्य की प्रस्तुति की गई। उत्तर प्रदेश सरकार एवं सोन चिरैया संस्था द्वारा आयोजित उक्त देशज महोत्सव में भारत के 9 राज्यों के अलग-अलग नृत्य के साथ लगभग 300 कलाकारों ने प्रस्तुति की।

Related posts

Saraikela चौका पुलिस ने 400 ग्राम अफीम के साथ सोमा सिंह और लखीन्द्र महतो को गिरफ्तार किया, दोनों के निशान देही पर रामाकांत मुण्डा होटल की तलाशी,10 ग्राम डोडा चुर्ण बरामद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चांडिल:राज्य स्तरीय खेलो झारखंड में कुकड़ु के दो बच्चे का हुआ चयन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : गृह प्रवेश पखवाड़ा के तहत विनय नायक और आरती देवी को गृह प्रवेश कराया गया; उप विकास आयुक्त ने लाभुकों को बधाई दी…

admin