June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
A one-day seminar was organized on the occasion of World Philosophy Day at Kashi Sahu College. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : काशी साहू महाविद्यालय में विश्व दर्शन दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन… | Vananchal 24TV Live

SARAIKELA NEWS : काशी साहू महाविद्यालय में विश्व दर्शन दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला। विश्व दर्शन दिवस के अवसर पर काशी साहू महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा कॉलेज के सभागार में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दीपंजय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता के लिए मानवीय मूल्यों एवं संस्कारों को गिरने से रोकना होगा। उन्होंने संगोष्ठी को एक सफल आयोजन बताते हुए दर्शन के व्यवहारिकता पर चर्चा की। इससे पूर्व डॉ दीपंजय श्रीवास्तव ने काशी साहू कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सरोज कुमार कैवर्त के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रिंसिपल डॉ सरोज कुमार कैवर्त ने दर्शन को जीने का तरीका बताया। और मानव मूल्यों को दर्शन से जोड़ते हुए इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनीता उरांव ने विश्व दर्शन दिवस मनाने के उद्देश्य और इसकी महत्ता की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह, वाणिज्य विभाग की हर्षिता गुप्ता, गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अर्जुन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर छात्रा ईशा कुमारी, मोईत्री माजी, विकास माझी, सुष्मिता सिंहदेव, सलोनी शर्मा एवं दीक्षिता महत्व ने भाषण निबंध और कविता के माध्यम से अपने विचार रखे। मंच का संचालन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुप्रभा टूटी, मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लालती तिर्की, आनंद मिंज, गौसिया परवीन, गुलशन कुमार, डॉ वैष्णव मुखी, डॉ गोपीनाथ पांडेय, डॉ अमलेश सिन्हा सहित छात्र संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतो उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

चांडिल:डॉक्टर इरफान अंसारी को जमशेदपुर जाने के दौरान कान्दरबेड़ा पंडित रघुनाथ मुरमू चौक में कांग्रेसकार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी से स्वागत किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

एकता विकास मंच के पिकनिक में जूटे कई रिटायर्ड प्रशासनिक, जुडिशियली एवं शिक्षाविद संगठन की मजबूती और विकास पर सभी ने दिया जोर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सावन सोय। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin