August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Mathematics exhibition on the occasion of Ramanujan Jayanti in Uttram High School Krishnapur Organized... News झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में रामानुजन जयंती के अवसर पर गणित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन… | Vananchal 24TV Live

SARAIKELA NEWS : उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में रामानुजन जयंती के अवसर पर गणित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला SANJAY : उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय में गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मौके पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक बुधराम गोप ने कहा कि रामानुजन जयंती पर विद्यालय में गणित प्रदर्शनी का आयोजन इस महान गणितज्ञ के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने कहा कि रामानुजन ने अपनी छोटी -सी उम्र में गणित के क्षेत्र में जो लकीर खींची, उसे दुनिया सदियों तक मिटा नहीं पाएगी. छात्रा आसनी प्रधान तथा दशमा हेंब्रम ने हिंदी में तथा सुष्मिता साहू ने अंग्रेजी में रामानुजन की जीवनी पर रोशनी डाली. छात्रा आश्रिता बुड़ीउली तथा स्वीटी चाकी ने नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी ने गणित पर आधारित इंटर हाउस क्विज़ का संचालन किया। जिसमें दामोदर हाउस को विजेता का खिताब मिला. गणित प्रदर्शनी में कक्षा चौथी से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भिन्न, गणना, कोण के प्रकार, एटीएम, त्रिभुजों की सर्वांगसमता आदि से संबंधित कुल पंद्रह प्रदर्श लगाए. जूनियर ग्रुप में हर्ष महतो के मैथमेटिकल कैलकुलेटर को प्रथम, श्रुति चाकी के स्थानीय मान पर आधारित जोड़ को द्वितीय, मेहक प्रधान की ज्यामितीय आकृतियांँ को तृतीय तथा सीनियर ग्रुप में संजना प्रधान व खुशबू प्रधान की त्रिभुजों की सर्वांगसमता को प्रथम, मनिका साहू के डे एंड डेट को द्वितीय तथा ज्योति की गुणन तालिका व दीपिका व संतोषी के कोणों के प्रकार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. नूतन रानी तथा रणवीर महतो ने निर्णायक की भूमिका निभाई. मंच संचालन विश्वजीत कुमार सतपथी ने किया. मौके पर शिक्षक शैलेश तिवारी, मनोज कुमार, गीता महतो, कांति हाइबुरु तथा भारी तादाद में विद्यार्थी मौजूद रहे

Advertisements

Advertisements




Related posts

Saraikela News : कुदरसाई मंदिर में सर्व कल्याण निमित्त भव्य सहस्त्र घट अभिषेक संपन्न हुआ….. | Vananchal 24TV Live

admin

हरेलाल महतो… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जमशेदपुर एरिया विद्युत बोर्ड के महाप्रबंधक श्रवण कुमार पहुंचे सरायकेला; उर्जा मित्रों के साथ बैठक कर बिजली की चोरी रोकने के लिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin