October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Lord Shri Hari Vishnu worshiped on Akshaya Navami; Worship done under the shade of Amla tree... News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : अक्षय नवमी पर पूजे गए भगवान श्री हरि विष्णु; आंवला वृक्ष की छांव तले हुई पूजा…

SARAIKELA NEWS : अक्षय नवमी पर पूजे गए भगवान श्री हरि विष्णु; आंवला वृक्ष की छांव तले हुई पूजा…
Spread the love

अक्षय नवमी पर पूजे गए भगवान श्री हरि विष्णु; आंवला वृक्ष की छांव तले हुई पूजा…

सरायकेला। बुधवार को सरायकेला एवं सीनी सहित आसपास के क्षेत्रों में अक्षय नवमी या आंवला नवमी का त्यौहार श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने स्नान ध्यान कर आंवला वृक्ष के छांव तले बैठकर भगवान श्री हरि विष्णु की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। मौके पर भोग प्रसाद का चढ़ावा चढ़ाते हुए सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना की गई। मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा गुप्त दान भी किया गया। जिसमें कुष्मांड के माध्यम से गुप्त दान की परंपरा भी देखी गई। इसके बाद आंवला वृक्ष के छांव तले ही शुद्धता के साथ सात्विक भोजन पकाया गया। और आंवला वृक्ष की छांव तले ही बैठकर सामूहिक रूप से लोगों ने प्रसाद एवं भोजन ग्रहण किया। मान्यता है कि अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष के छांव तले विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने और दान के कभी न समाप्त होने वाले अक्षय पुण्य प्राप्त होते हैं।

Related posts

उत्कलमनी आदर्श पाठागार सरायकेला संस्था ने बैठक कर ओड़िआ नाटक मंचन के उत्थान पर की चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : जल सहियाओं का 35 माह से बकाया है मानदेय, बैठक कर दुर्गा पूजा से पहले भुगतान की मांग की…. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : उकरी मोड़ स्थित चांदनी चौक में मां सरस्वती कम्प्यूटर सेंटर का हुआ उद्घाटन…

admin