June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Kapali police rescue an unknown girl; Transported to One Stop Center. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : कपाली पुलिस ने एक अज्ञात बालिका का किया रेस्क्यू; पहुंचाया वन स्टाप सेंटर . . .

SARAIKELA NEWS : कपाली पुलिस ने एक अज्ञात बालिका का किया रेस्क्यू; पहुंचाया वन स्टाप सेंटर . . .
Spread the love

कपाली पुलिस ने एक अज्ञात बालिका का किया रेस्क्यू; पहुंचाया वन स्टाप सेंटर . . .

सरायकेला: जिले के कपाली थाना अंतर्गत डोबो पुड़ीसिली चौक से कपाली पुलिस द्वारा रविवार की शाम को एक अज्ञात बालिका का रेस्क्यू किया गया। कपाली थाना प्रभारी द्वारा उक्त बालिका का रेस्कयू कर इसकी जानकारी जिला बाल कल्याण समिति को दिया गया। जिसके बाद जिला बाल कल्याण समिति द्वारा उक्त बालिका से पूछताछ किया गया। जिस पर वह अपना नाम पता सही ढंग से नहीं बता पा रही है। बाल कल्याण समिति के आदेश से थाना प्रभारी द्वारा उक्त बालिका को वन स्टाप सेन्टर सरायकेला-खरसावां में आश्रय दिया गया है। बाल कल्याण समिति के आदेश से चाईल्डलाईन सरायकेला-खरसावां द्वारा सोमवार को बालिका का स्वास्थ्य जांच करवाया जा रहा है ताकि समिति बालिका के सर्वोत्तम हित में निर्णय ले सकें। उक्त जानकारी देते हुए बाल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष रोहित महतो ने बताया कि उक्त अज्ञात बालिका के परिजन के बारे में किसी को कोई भी जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 9801137200, 9279766901 एवं 7004744927 पर सूचना दिया जा सकता है।

Related posts

SARAIKEL : 1932 स्थानीय नीति खतियान के आधार पर और एकल पद आरक्षित करने के विरोध में उमड़ा जनसैलाब…. | Vananchal 24TV Live

admin

भाजपा नेता गणेश महाली ने भाजपा कार्यकर्ताओं को की आर्थिक सहयोग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : दो दिवसीय कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2022 का हुआ शुभारंभ.. | Vananchal 24TV Live

admin