June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Information about the law given to women under International Women's Week. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News :अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत महिलाओं को दी गई कानून की जानकारी. .  .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Saraikela News :अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत महिलाओं को दी गई कानून की जानकारी. .  .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love




Saraikela News :अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत महिलाओं को दी गई कानून की जानकारी. .  .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव























































सरायकेला  sanjay: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में 4 मार्च से 11 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सरायकेला प्रखंड कार्यालय सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में महिला समूह की दीदी एवं बड़ी संख्या में अन्य महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सरायकेला ने सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राजीव कुमार सिन्हा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद का स्वागत किया। स्वागत के अवसर पर उपस्थित अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के स्वागत संबोधन में बोलते हुए डालसा सचिव कुमार क्रांति प्रसाद ने कार्यक्रम के मूल बिंदुओं पर प्रकाश डाला तथा महिलाओं के सशक्तीकरण और उत्थान हेतु समाज से कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ने बताया कि महिलाएं परिवार की धुरी होती है अतः उन्हें बहुत ही सजग और अच्छे तरीके से परिवार को लेकर चलना पड़ता है। पारिवारिक विवाद के बढ़ते कारणों पर प्रकाश डालते हुए उसके समाधान और मध्यस्थता संबंधी विषयों पर विस्तार से प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते हुए प्रभाव की चर्चा की। विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं के संदर्भ में बताया। तथा उपस्थित महिलाओं को कहा कि आप स्वयं भी सशक्त बने तथा अपने घर की बहू बेटियों को भी और सशक्त बनाए। ताकि आने वाले समय में महिलाओं की भागीदारी हर प्रकार के क्षेत्र में बढ़ती ही रहे। साथ ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा दहेज मृत्यु एवं महिलाओं पर होने वाले अन्य प्रकार के अत्याचार से बचाव हेतु विभिन्न प्रकार के फोरम और कार्यवाहियों के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित अतिथियों द्वारा सभागार में उपस्थित महिलाओं को पारिवारिक कानून, संपत्ति में हिस्सेदारी, श्रम कानून एवं अन्य प्रकार के कानूनों की जानकारी दी गई, ताकि महिलाएं सशक्त होकर कानूनों की जानकारी के माध्यम से समाज में आगे बढ़ सके और एक दूसरे का सहयोग कर सकें। कार्यक्रम का समापन प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में सरायकेला अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, सरायकेला बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements












error: Content is protected !!

Related posts

Ranchi News : जिले के  जलप्रपात पर्यटन.स्थल में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया…. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग; प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ पोषण रंगोली कार्यक्रम का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin