June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: Emphasis on cultured education in parent-teacher meeting. कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : पेरेंट्स टीचर मीटिंग में संस्कारपरक शिक्षा पर रहा जोर….

Saraikela News : पेरेंट्स टीचर मीटिंग में संस्कारपरक शिक्षा पर रहा जोर….
Spread the love

पेरेंट्स टीचर मीटिंग में संस्कारपरक शिक्षा पर रहा जोर….

सरायकेला Sanjay । विभागीय निर्देशानुसार सरायकेला के बालक मध्य विद्यालय में पैरंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगाराम तियू की अध्यक्षता में हुई उक्त पैरंट्स टीचर मीटिंग में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा पूनम देवी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और अभिभावक गण उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का संकल्प लिया गया। साथ ही विद्यालय में नियमित शिक्षा के साथ-साथ संस्कारपरक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। कहा गया कि शिक्षक और अभिभावक दोनों के सम्मिलित सकारात्मक प्रयास से ही बच्चों का भविष्य संवारना संभव है। जिस पर साथ मिलकर प्रयास करने पर सहमति बनी। बैठक में अभिभावकों द्वारा बेहतर शिक्षा एवं बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। मौके पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यालय द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही छात्र हित में विभिन्न प्रयास किए जाने की बात कही गई।

Related posts

Saraikela झीमड़ी में रात्रि विश्राम के बाद शुरू हुई दूसरे दिन की पदयात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : दो दिवसीय कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2022 का हुआ शुभारंभ.. | Vananchal 24TV Live

admin

शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र को भी अब पावर कट की समस्या से मिलेगी निजात; अलग-अलग फीडर से दोनों ही क्षेत्र में होगा पावर सप्लाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin