June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News

SARAIKELA NEWS : हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर शिक्षकों के पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ; डीएसई ने शिक्षकों को संबोधित कर किया उद्घाटन…

Spread the love

हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर शिक्षकों के पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ; डीएसई ने शिक्षकों को संबोधित कर किया उद्घाटन…

स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का विकास होता है; इससे लाभान्वित होकर स्कूली बच्चे देश के विकास में भागीदार बनेंगे: चार्ल्स हेंब्रम।

सरायकेला। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण देकर हेल्थ एंड वैलनेस अंबेडकर बनाए जाने का संकुल स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण का सोमवार को शुभारंभ किया गया। सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय संकुल संसाधन केंद्र में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम ने प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रशिक्षु शिक्षकों को संबोधित करते हुए किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। और योग प्रशिक्षण प्राप्त कर हेल्थ एंड वैलनेस एंबेसडर बने शिक्षा का अलख जगा रहे शिक्षक स्कूली बच्चों में इसकी आदत डालेंगे। जिससे प्रतिदिन की दिनचर्या में योगाभ्यास की आदत शामिल कर स्वयं भी स्वस्थ रहते हुए स्कूली बच्चों को भी स्वस्थ रखने में सहायक साबित होंगे। उन्होंने सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को शुभकामना देते हुए कहा कि स्वस्थ बच्चे ही उज्जवल एवं भारत के कर्णधार बनेंगे। मौके पर उपस्थित रहे जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपिन चंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में एकाकी परिवार जीवन शैली बनता जा रहा है। जिससे लोगों में तनाव की समस्या बढ़ी है। साथ ही आधुनिकता के दौर में मन की इच्छा भी प्रबल हुई है। जिससे अनियमित खानपान के कारण स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी हो रही है। इन सबसे सुरक्षित रहने के लिए योगाभ्यास सबसे उत्तम विकल्प है। इसे अपने प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ रहें। साथ ही अपने योग के ज्ञान के साथ स्कूली बच्चों को भी स्वस्थ रखने में सहायक बने। इस अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ विनय चंद्र मांझी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत, प्रखंड मध्यान्ह भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शुरू किए गए योगाभ्यास कार्यक्रम के तहत बालक मध्य विद्यालय सरायकेला संकुल संसाधन केंद्र में योग प्रशिक्षक गणेश चौबे और उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा संकुल संसाधन केंद्र में आनंद महतो द्वारा शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। तथा इसके लाभ के संबंध में भी जानकारी दी गई।

Related posts

मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर आज, 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग…

admin

Jamshedpur : जमशेदपुर में जेएफसी की लगातार 3 हार, ईस्ट बंगाल ने 3-1 से हराया…. | Vananchal 24TV Live

admin

दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा सुष्मिता साहू श्रुति लेखक के सहयोग से मैट्रिक की परीक्षा में हुई शामिल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin