August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Distribution of gifts done by Neemdih Police in Sabar Basti. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : नीमडीह पुलिस की ओर से सबर बस्ती में किया गया उपहार का वितरण….

SARAIKELA NEWS : नीमडीह पुलिस की ओर से सबर बस्ती में किया गया उपहार का वितरण….
Spread the love

नीमडीह पुलिस की ओर से सबर बस्ती में किया गया उपहार का वितरण….

सरायकेला: नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नीमडीह पुलिस की ओर से शनिवार को प्रखंड अंतर्गत बड़ेदा ग्राम में सबर जनजातियों के बीच मिठाई और मोमबत्ती का वितरण किया गया. इस दौरान पुलिस-पब्लिक सौहार्द्र की बेमिसाल नज़ीर देखने को मिली. मौके पर थाना प्रभारी श्री गुप्ता ने कहा कि नीमडीह पुलिस जनता के बीच रहकर दोस्ताना संबंध स्थापित करने को प्रतिबद्ध है. जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए नीमडीह पुलिस चौबीस घंटे तत्पर है. जनता के बीच आत्मीयतापूर्ण संबंध रखते हुए नीमडीह में विधि-व्यवस्था संतुलित रखकर हम राज्य भर में उदाहरण स्थापित करना चाहते हैं. जनता के सहयोग के बिना कानून व्यवस्था कायम रखना संभव नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु बेहिचक पुलिस का सहयोग करें. पुलिस संपूर्ण सहयोग करेगी.

Related posts

आगामी 23 फ़रवरी को तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत आयोजित होने वाले सम्मेलन समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की वर्चुअल बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

अनगड़ा:जिंतुबेड़ा में पत्नी की हत्या कर शव को खेत में दफनाया, पुलिस ने आरोपित पति को किया गिरफतार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित वॉलंटरी ब्लड डोनेशन कैंप में 7 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह… | Vananchal 24TV Live

admin