June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Seraikela's Deepika made her name bright; Got 75th rank in GATE 2022 and got selected for two companies. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS :सरायकेला की दीपिका ने किया नाम रोशन; गेट 2022 में 75 वा रैंक हासिल कर दो कंपनियों के लिए हुआ सिलेक्शन. . . 

SARAIKELA NEWS :सरायकेला की दीपिका ने किया नाम रोशन; गेट 2022 में 75 वा रैंक हासिल कर दो कंपनियों के लिए हुआ सिलेक्शन. . . 
Spread the love

सरायकेला की दीपिका ने किया नाम रोशन; गेट 2022 में 75 वा रैंक हासिल कर दो कंपनियों के लिए हुआ सिलेक्शन. . .

सरायकेला SANJAY। प्रचलित कहावत है कि होनहार बिरवान के होत चिकने पात…..। जिसके लिए आर्थिक भेदभाव, सामाजिक भेदभाव और धार्मिक भेदभाव कोई मायने नहीं रखती है। सरायकेला की दीपिका साहू ने उक्त कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है। सरायकेला के साधारण व्यवसायी थाना चौक निवासी दीपक कुमार साहू की पुत्री दीपिका साहू वर्तमान में इंदिरा गांधी सेंटर ऑफ एटॉमिक रिसर्च आईजीसीएआर डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी में साइंटिफिक टेक्निकल ऑफीसर के पोस्ट पर कार्यरत हैं। जिस पर रहते हुए भी दीपिका ने अपना अध्ययन सफर जारी रखा। और गेट 2022 में उसे 75 वा रैंक प्राप्त हुआ था। जिसके बाद दीपिका का सिलेक्शन नवरत्न पीएसयू नाल्को और महारत्न पीएसयू सेल के लिए हुआ है। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में विभेद करने वालों के लिए दीपिका ने सरायकेला के बालक मध्य विद्यालय से अपने प्रारंभिक शिक्षा का दौर शुरू करते हुए सरायकेला के ही कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय से माध्यमिक शिक्षा हासिल की थी। जिसके बाद वर्ष 2019 में दीपिका ने एनआईटी जमशेदपुर से बी टेक की डिग्री हासिल की। इसके लिए उसे 3 महीनों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से इंटर्नशिप भी मिला। इसके अलावा आईआईटी मद्रास और एनएमएल जमशेदपुर तथा टाटा मोटर्स में भी इंटर्नशिप मिला था। जिसके बाद वर्ष 2022 में आईआईएससी बेंगलुरु से दीपिका ने एमटेक की डिग्री हासिल की। इस दौरान दीपिका ने वर्ष 2019-20 में टाटा टिनप्लेट और वर्ष 2022 में अडानी नेचुरल रिसोर्सेज केसीएल मैं जॉब भी किया। दिसंबर 2022 में इंदिरा गांधी सेंटर ऑफ एटॉमिक रिसर्च आईजीसीएआर के डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी में साइंटिफिक टेक्निकल ऑफीसर पोस्ट पर ज्वाइन किया। कुशल गृहणी महिला अपनी माता कांति देवी और पिता दीपक कुमार साहू तथा शिक्षा अध्ययन के सफर में अपने सभी गुरुओं की प्रेरणा को दीपिका साहू ने अपनी सफलता का श्रेय बताया है। और कहा है कि शिक्षा ग्रहण करने और ज्ञान हासिल करने का उसका सफर आगे भी अनवरत जारी रहेगा। दीपिका की इस सफलता पर उसके माता-पिता सहित गुरुजनों ने शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।

Related posts

SARAIKELA NEWS : एकता विकास मंच की माननीय राज्यपाल से , शीघ्र निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए मंतव्य पर फैसला सुनाने की मांग।

admin

सरायकेला:राजकीय छऊ कला केंद्र में अस्थायी नियुक्तियां करना मर्जर एग्रीमेंट के विपरीत – मनोज चौधरी…

admin

सरायकेला:जारी आमरण अनशन में 13 शामिल होंगे जिले के तमाम जेटेट सफल सहायक अध्यापक; बैठक कर बनी रणनीति… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin