August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Bullet bike collided with a cargo 407 vehicle parked on the road; Helmet saved life. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : सड़क पर खड़ी मालवाहक 407 वाहन से टकराई बुलेट बाइक; हेलमेट ने बचाई जान . . .

SARAIKELA NEWS : सड़क पर खड़ी मालवाहक 407 वाहन से टकराई बुलेट बाइक; हेलमेट ने बचाई जान . . .
Spread the love

सड़क पर खड़ी मालवाहक 407 वाहन से टकराई बुलेट बाइक; हेलमेट ने बचाई जान . . .

सरायकेला SANJAY। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर नंदीडीह पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की देर शाम घटी एक सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त मालवाहक 407 वाहन दिन के तकरीबन 3:30 बजे से ही पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर अनियमित रूप से पार्क है। इसी दौरान बुलेट सवार सरायकेला से जमशेदपुर की ओर जाने के क्रम में अंधेरे के कारण वाहन से जा टकराया। उसी दौरान सपरिवार रास्ते से गुजर रहे जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने रुक कर घटना की जानकारी ली। और एंबुलेंस को सूचना देते हुए घायल बुलेट सवार को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि बुलेट सवार द्वारा हेलमेट पहने रहने के कारण दुर्घटना की क्षति कम हुई। और घायल बुलेट सवार का जीवन सुरक्षित रह सका।

Related posts

बिजली विभाग द्वारा एक मुक्त समाधान योजना 2023 को लेकर आज लगाया जाएगा कैंप… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : राष्ट्रीय लोक अदालत में ऑन द स्पॉट निष्पादित किए गए कुल 483 लंबित मामले और 5300 प्री लिटिगेशन के मामले… | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय घासीराम नायक की चौथी पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin