June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : In the block level Khelo Jharkhand 2022 sports competition the school children of the block showed their strength... कोल्हान खेल झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2022 खेलकूद प्रतियोगिता में प्रखंड के स्कूली बच्चों ने दिखाये दमखम….

Saraikela News : प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2022 खेलकूद प्रतियोगिता में प्रखंड के स्कूली बच्चों ने दिखाये दमखम….
Spread the love

प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2022 खेलकूद प्रतियोगिता में प्रखंड के स्कूली बच्चों ने

दिखाये दमखम….

 

सरायकेला Sanjay । विभागीय कार्यक्रम के तहत सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेलो झारखंड 2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों के विद्यालय स्तर पर खेलो झारखंड के लिए चयनित स्कूली बच्चों ने प्रदर्शन किया। दो दिवसीय उक्त प्रतियोगिता के पहले दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे बच्चों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि खेलकूद से जीवन में अनुशासन कायम होने के साथ साथ अब कैरियर की भी प्रबल संभावना है। इसलिए लगन और अनुशासन के साथ उन्होंने फिल्में अपनी पूरी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए उन्होंने स्कूली बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सरायकेला रविकांत भकत ने कहा कि सभी बच्चे खेल भावना के साथ खेलते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शन करें। खेलों के संचालन में प्रखंड एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो, शिक्षक राजेश मिश्र, मीनकेतन प्रधान, तपन कुमार महतो, विमल डोगरा, कामिनीकांत मेहता, खेलाराम मुर्मू, प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार, राहुल घोष सहित प्रतिनियोजित शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन पर शिक्षक तरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा प्रथम दिन के विजेता बच्चों के बीच प्रमाण पत्र और मेडल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जयराज दास द्वारा किया गया।

Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जिले के दौरे पर पहुंचे झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष और सदस्या ने जिले के सभी पंचायत के मुखियाओं के संग किये संवाद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

पिलीद स्टेडियम में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin