August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : भाजयुमो इस दीपावली 10 हज़ार दियो से करेगी लोगों के घर रोशन….. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : भाजयुमो इस दीपावली 10 हज़ार दियो से करेगी लोगों के घर रोशन….. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल के नेतृत्व में इस दीपावली भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा 10 हज़ार दियो से ज़रूरतमंदों घरों को रोशन करने का संकल्प लिया गया है। इसके तहत भाजयुमो ने दीया, तेल, मोमबत्ती और मिट्टी से बने दियो को बांटने के अभियान की शुरुआत की है।

Advertisements

प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल के आवासीय कार्यालय में यूनिटी ऑफ यूथ के तत्वाधान में लोकल फॉर वोकल स्वदेशी अपनाए जाने के मुहिम की भी शुरुआत की गई है। जिसके तहत अगले दो दिनों तक विशेष अभियान चलाकर जरूरतमंद लोगों के घरों को रोशन करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने बताया है कि, भाजयुमो के कार्यकर्ता सभी जरूरतमंद लोगों के घरों तक तैयार पैकेट जिसमें मोमबत्ती, दिया, तेल ,बाती है। उसे पहुंचाने का काम करेगी। इन्होंने बताया कि ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान के तहत स्वदेशी अपनाने और विदेशी सामानों से दिवाली में दूर रहने का भी संदेश दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में उनके साथ अमित सिंह, अमितेश सिंह, अखिल सिंह, महेश सिंह, राजकुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार, सानू सिंह, अविनाश खंडेलवाल, गणेश दुबे, अनिकेत तिवारी, शिबू मंडल आदि शामिल थे.

Advertisements

Advertisements




Related posts

Ranchi : रांची नगर निगम टोकन मेनेजमेंट सिस्टम का अधिष्ठापन निगम के जन सुविधा केंद्र में किया गया.. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में इंडक्शन मीट का किया गया आयोजन…

admin

Saraikela : भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने की समीक्षा बैठक… | Vananchal 24TV Live

admin