August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Annual worship of Mother Jagadhatri held at government level... News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : सरकारी स्तर पर हुई मां जगधात्री की वार्षिक पूजा…

SARAIKELA NEWS : सरकारी स्तर पर हुई मां जगधात्री की वार्षिक पूजा…
Spread the love

सरकारी स्तर पर हुई मां जगधात्री की वार्षिक पूजा…

सरायकेला। जगत को धारण करने वाली मां जगधात्री के वार्षिक पूजन उत्सव के अवसर पर परंपरा अनुसार सरकारी स्तर पर माता जगधात्री की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर सरायकेला के पुराने बस स्टैंड चौक स्थित सरकारी दुर्गा पूजा मंडप में मां जगधात्री की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पुजारी पंडित गोपाल कृष्ण होता द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच मां जगधात्री की पूजा संपन्न कराई गई। बतौर यजमान सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने माता जगधात्री की आराधना करते हुए क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। मौके पर छऊ गुरु तपन कुमार पटनायक एवं सेवानिवृत्त वरीय अनुदेशक विजय कुमार साहू द्वारा सभी परंपराओं का निर्वहन करते हुए मा जगधात्री पूजा का संचालन किया गया। इस अवसर पर भक्तों श्रद्धालुओं द्वारा मंडप में माता की आराधना करते हुए भोग प्रसाद का चढ़ावा चढ़ाया गया। मान्यता रही है कि असुर राज बकासुर का वध करने वाली माता जगधात्री के वार्षिक पूजन से सारे संकटों और विपत्तियों का नाश होता है। और संपन्नता बनी रहती है।

Related posts

नीमडीह स्टेशन में 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन रेल टेका एवं डहर छेंका करने को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज की बड़ी तैयारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ramgarh सनातन धर्म हिंदू समाज के साथ हर वक्त खड़ी हूं सुनिता चौधरी – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : एसपी के सख्ती से सीमा नहीं लांघ पाया ब्राउन शुगर की नई खेप…. पकड़ी गई 79 पुड़िया के साथ महिला ,गई जेल.. | Vananchal 24TV Live

admin