August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के नामों की हुई घोषणा… | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के नामों की हुई घोषणा… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay । आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह उपायुक्त सरायकेला-खरसावां अरवा राजकमल के द्वारा जिला के नगरपालिका आम निर्वाचन 2022-23 के लिए महापौर, अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु जिले के तीनों निकायों के निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के रूप में विभिन्न पदाधिकारीगण कि प्रतिनियुक्त कर दिया गया।

Advertisements

इन पदाधिकारियों की की गई है प्रतिनियुक्त :-

नगर निगम आदित्यपुर- महापौर के लिए परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दोराईबुरु को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. वही सीओ ईचागढ़ भोला शंकर महतो, सीओ नीमडीह संजय कुमार पांडे, उप समाहर्ता सरायकेला राम कुंवर सिंह एवं कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल सरायकेला-खरसावां विजय कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।

Advertisements

वहीं वार्ड 1 से लेकर 9 तक के वार्ड पार्षदों के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया मारुती मिंज को निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी गम्हरिया दयानंद प्रसाद एवं महिला प्रसार पदाधिकारी गम्हरिया विमला तिर्की को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। वार्ड 10 से 18 के लिए सीओ गम्हरिया मनोज कुमार को निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी गम्हरिया डॉ ज्योतिंद्र नारायण एवं प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी गम्हरिया सुनील कुमार चौधरी को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।
वार्ड 19 से 27 के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला-खरसावां बबली कुमारी को निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गम्हरिया मनोज कुमार झा एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रतो महतो को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।
वार्ड 28 से 35 के लिए अंचलाधिकारी राजनगर धनंजय कुमार को निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गम्हरिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी गम्हरिया पंचानंद साहू को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।

नगर पंचायत सरायकेला –

नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां सरोज तिर्की एवं उप समाहर्ता प्रमोद कुमार और जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।
वार्ड 1 से 6 के पार्षदों के लिए अंचलधिकारी सरायकेला सुरेश कुमार सिन्हा को निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी संजीव कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला-खरसावां अभय द्विवेदी को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।
वार्ड 7 से 11 के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला मृत्युंजय कुमार को निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक अभियंता सरायकेला प्रखंड बृजलाल मरांडी एवं क्षेत्रीय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गम्हरिया अंबुजा राजलक्ष्मी को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।

नगर परिषद कपाली (वर्ग ख)-

नगर परिषद अध्यक्ष के लिए निर्वाची अधिकारी के रूप में अपर उपायुक्त सरायकेला-खरसावां सुबोध कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला-खरसावां सुधा वर्मा, तालेश्वर रविदास एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचाई सुजाता कुजूर को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।

कपाली के वार्ड 1 से 11 के वार्ड पार्षदों के लिए निर्वाची अधिकारी बीडीओ चांडिल मनीष कुमार एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चांडिल दिनेश कुमार दंडपात, प्रखंड कृषि पदाधिकारी चांडिल स्वपन कुमार गोप को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।
वार्ड 12 से 21 के पार्षद के लिए निर्वाची पदाधिकारी अंचलधिकारी चांडिल प्रणव कुमार अंबस्ट एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इचागढ़ संजय कुमार जोशी एवं प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी चांडिल डॉ विष्णु चरण महतो को सहायक निर्वाची अधिकारी के रूप में सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनया गया है।

वही नगरपालिका चुनाव को लेकर वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त

प्रवीण कुमार गागराई को बनाया गया है।

Advertisements




Related posts

कृषि प्रकृति की जमीन पर आवास बनाकर किया जा रहा है व्यवसायिक उपयोग; वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशेन मार्डी ने जताई आपत्ति . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

मानसिक तनाव के कारण छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

admin

Saraikela भाजपा के बुथ सशक्तिकरण अभियान के तहत दो विधानसभाओं की संयुक्त कार्यशाला का हुआ आयोजन; केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin