June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News relatives and villagers jammed the company's gate.... Saraikela News : 30 year old female worker died due to accident while working in Suraj Logistics Company कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : सूरज लॉजिस्टिक कंपनी में काम के दौरान 30 वर्षीया महिला कामगार की दुर्घटना से हुई मौत, परिजनों एवं ग्रामीणों ने किया कंपनी का गेट जाम….. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : सूरज लॉजिस्टिक कंपनी में काम के दौरान 30 वर्षीया महिला कामगार की दुर्घटना से हुई मौत, परिजनों एवं ग्रामीणों ने किया कंपनी का गेट जाम….. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay : सरायकेला अंचल अंतर्गत वीरबांस पंचायत के तिरिलडीह स्थित सूरज लॉजिस्टिक कंपनी में सोमवार को फोर क्लिप के कुचलने से एक 30 वर्षीय महिला कामगार ललिता हेंब्रम की मौत हो गई। मंगलवार को इसके विरोध में मुआवजा की मांग करते हुए मृतका के परिजन एवं ग्रामीणों ने कंपनी के समक्ष धरना देकर गेट जाम किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरिलडीह स्थित सूरज लॉजिस्टिक कंपनी में कार्यरत तिरिलडीह गांव की महिला कामगार ललिता हेम्ब्रम अपनी ड्यूटी पर थी।

Advertisements

उसके सहकर्मी ने बताया कि इस बीच ललिता बाथरूम गई थी। वह बाथरूम से निकल के आ रही थी इस बीच माल लेकर फोर क्लिप ने उसे जोर से ठोकर मारा और इसे कुछ चलते हुए आगे निकल गया। उसके पैर के ऊपर फोर क्लिप के गुजरने से पैर बुरी तरह से कुचल गया और सिर पर गहरी चोटें आई। कंपनी के एंबुलेंस से उसे तत्काल उपचार के लिए टीएमएच ले जाया गया। घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण टीएमएच में उसे इलाज करने से मना किया। इसलिए उसे रिम्स अस्पताल रांची ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन एवं गांव के लोग मंगलवार को सुबह कंपनी गेट के सामने एकत्रित हुए और धरना पर बैठते हुए गेट जाम कर दिया है। उनके परिजन 2500000 रुपए का मुआवजा एवं एक व्यक्ति को स्थाई नौकरी की मांग कर रहे हैं। सूचना पाकर सरायकेला पुलिस धरना स्थल पर पहुंच गई है।

Advertisements

Advertisements




Related posts

रिफ्लेक्शन नेटवर्क के डांडिया नाइट में झूमा जमशेदपुर महिलाएं,कपल और परिवार के साथ आए लोगों ने जमकर डांडिया का लुफ्त उठाया…

admin

एनएचआई की लचर व्यवस्था डेढ़ घंटा तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, हरेलाल ने करवायी एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध.. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

टांगराईन में हुआ झारखंड साइंस फिल्म क्लब का उद्घाटन ,लोगो जारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin