August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: 10-day poultry training concludes... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : 10 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन…

Saraikela News : 10 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन…
Spread the love

10 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन…

सरायकेला Sanjay । पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला के तत्वाधान आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर आयोजित समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त उद्यमी आकाश महाली और संस्थान की निदेशक निशा रानी किड़ो द्वारा सफल प्रशिक्षण प्राप्त 20 प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। मौके पर अपने अनुभव को साझा करते हुए आकाश महाली ने बताया कि उद्यम शुरू करने का शुरुआती दौर कठिनाई भरा था। परंतु जैसे-जैसे काम करते हुए काम की जानकारी होती जाएगी। मुर्गी पालन से हर महीना 30,000 से अधिक कमाए जा सकने की बात उन्होंने कहीं। इस अवसर पर संस्थान के सदस्य गोविंद कुमार रॉय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैवर्त, द्रौपदी महतो एवं गुरुचरण महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बताया गया कि आगामी 21 नवंबर से आचार पापड़ मसाला का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा।

Related posts

सरायकेला :संजय कुमार ने जिला कृषि पदाधिकारी का प्रभार लिया…

admin

Pakur : भारतीय मानक ब्यूरो को लेकर समाहरणालय सभागार में कार्यशाला का हुआ आयोजन, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा… | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : उड़िया भाषा एवं साहित्य के महत्व पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन. . .

admin