October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 दिसंबर को; पीडीजे ने बैंक अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 दिसंबर को; पीडीजे ने बैंक अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय सरायकेला में आगामी 9 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने बैंक अधिकारियों तथा अन्य सभी सम्बन्धित विभागों के साथ आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक की।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में वादों का निष्पादन करने की दिशा में प्रयास करने को कहा। जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। बैंक अधिकारियों के अतिरिक्त एक्साइज, फॉरेस्ट, मोटर व्हीकल, बिजली, श्रम विभाग आदि से संबंधित आधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक वाद के निष्पादन के लिए पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया।

बैठक में नापतौल अधिकारी मीर कासिम अंसारी, सर्टिफिकेट अफसर जीके सिंह, एक्साइज डिपार्टमेंट के पदाधिकारी अखिलेश सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश कुमार, लेबर सुपरिंटेंडेंट अविनाश ठाकुर ,फारेस्ट विभाग से आरएफओ खरसावां, बैंक ऑफ़ इंडिया के एलडीएम वीरेंद्र कुमार, एसबीआई सरायकेला से परमेश्वर मुंडा, बैंक ऑफ़ इंडिया सरायकेला के बैंक मैनेजर, पीएनबी सरायकेला के बैंक मैनेजर, यूनियन बैंक के ब्रांच मैनेजर, एक्सिस बैंक से रिप्रेजेंटेटिव, डीटीओ कार्यालय से आशुतोष आदि सम्मिलित हुए सभी ने आगामी 9 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल करने के लिए अधिक से अधिक वाद के निष्पादन हेतु पूर्ण प्रयास का आश्वासन दिया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रभारी सचिव सुश्री कवितांजली टोप्पो भी उपस्थित रहीं।

Advertisements




Related posts

Saraikela : कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने आवास पर पहुंचकर स्वर्गीय तपन बागची को दी श्रद्धांजलि…

admin

Saraikela : सरहुल पूजा में शामिल हुए जिप सदस्य शंभू मंडल, कहा धार्मिक संस्कार और संस्कृति ही हमारी असली पूंजी, इसका संरक्षण है जरूरी…

admin

Jamshedpur : धार्मिक समागम मे पंजाब से संगत का आगमन शुरू,दिल्ली से आएंगे जी.के… | Vananchal 24TV Live

admin