August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: By submitting a memorandum the MP representative demanded the inclusion of Oriya language in primary teacher training. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : सांसद प्रतिनिधि ने ज्ञापन सौंपकर प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण में उड़िया भाषा को शामिल करने की मांग की…

Saraikela  : सांसद प्रतिनिधि ने ज्ञापन सौंपकर प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण में उड़िया भाषा को शामिल करने की मांग की…
Spread the love

सांसद प्रतिनिधि ने ज्ञापन सौंपकर प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण में उड़िया भाषा को शामिल करने की मांग की…

सरायकेला sanjay । खूंटी लोक सभा क्षेत्र के शिक्षा विभाग सांसद प्रतिनिधि अभिषेक आचार्य ने झारखंड अधिविध परिषद रांची के अध्यक्ष के नाम जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपते हुए प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण सेवाकालीन सहित परीक्षा 2022 के प्रशिक्षुओं के सप्तम पत्र में ओड़िया भाषा की परीक्षाओं के प्रशिक्षुओं को शामिल करने की मांग की है। अपने सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि कोल्हान प्रमंडल के तीनो जिला पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां में झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा के सप्तम पत्र में अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को स्थान दिया गया है।

परंतु सरकार द्वारा ओड़िया भाषा को राज्य के द्वितीय राजभाषा का दर्जा मिलने के बावजूद भी इस परीक्षा से हटा दिया गया है। जो बेहद ही दुखद है। भारतीय संविधान में भाषाई अल्पसंख्यकों को दिए गए प्रावधानों का घोर उल्लंघन है। ओड़िया भाषा भाषी लोग झारखंड के मूल निवासी हैं। और ओड़िया को संविधान की आठवीं अनुसूची का मान्यता प्राप्त है। इसलिए उन्होंने विषय को गंभीरता से लेते हुए पुनः ओड़िया भाषा को प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा 2022 की सूची में शामिल शामिल करने की मांग की है।

Related posts

सांसद संजय सेठ की पहल पर 6 ट्रेन का ठहराव की स्वीकृति, चांडिल में चार और खलारी में दो ट्रेनों के ठहराव…

admin

सरायकेला :जिले के हाई स्कूलों को इंटर में अपग्रेड करने की मांग को लेकर छात्र संघ ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला प्रखंड में सात को मनेगा संकल्प सप्ताह दिवस; विद्यालय से सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी और सर्वश्रेष्ठ शिक्षक होंगे सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin