August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:मनोज कुमार चौधरी बने सरायकेला-खरसावां जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:मनोज कुमार चौधरी बने सरायकेला-खरसावां जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आम सभा सरायकेला स्थित अग्रसेन ठाकुरबाड़ी धर्मशाला में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने आम सभा की अध्यक्षता करते हुए उनके नेतृत्व में जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि तीन सदस्यों के साथ शुरू की गई शाखा को उनके कार्यकाल में अब तक 200 से अधिक सदस्यों को सुदूरवर्ती क्षेत्र से भी जोड़ा गया है, जहां अब तक किसी भी प्रकार की संस्था नहीं चल रही थी। लगभग 50 महिला सदस्यों को भी संस्था से जोड़ा जा चुका है।

जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के कार्यकाल में खरसावां, सरायकेला, चांडिल, सीनी शाखा का भी गठन किया गया है, जो एक बड़ी उपलब्धी है। संयुक्त महामंत्री दीपक पारीक के द्वारा बताया गया कि सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के द्वारा पूरे झारखंड राज्य के मारवाड़ी जिला सम्मेलन के सभी 24 शाखों में अपने पिता स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद चौधरी एवं माता स्वर्गीय सुरजी देवी के स्मृति में कार्यालयों के लिए अलमीरा, कुर्सी, टेबल उपलब्ध कराया गया है, जो सरायकेला-खरसावां जिला के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री दीपक पारीक, कोल्हान प्रमंडलीय सचिव शिव प्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य बलराम अग्रवाल, रत्नाकर खेतान, नवीन पसारी, सरायकेला-खरसावां जिला संगठन प्रभारी ललित मित्तल, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं जिला की टीम तथा सरायकेला शाखा अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, खरसावां शाखा अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, सीनी शाखा अध्यक्ष पूरण अग्रवाल, चांडिल शाखा अध्यक्ष रत्नाकर खेतान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला भर के सुदूर क्षेत्र से भी संगठन के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे। नए जिला अध्यक्ष हेतु जिला महामंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मनोज कुमार चौधरी का नाम प्रस्तावित किया। और सर्वसम्मति से मनोज कुमार चौधरी को निर्विरोध नए सत्र हेतु सरायकेला-खरसावां जिला मारवाड़ी सम्मेलन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर नवमनोनीत जिला अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के द्वारा संगठन हित में कार्यों को बढ़-चढ़कर करने की बात कही गई।

Advertisements




Related posts

उपायुक्त ने की श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

स्व.अनिल गोप की पुण्यतिथि पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, एफसी तिरुलडीह बना विजेता… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर ने वाजपेई का जयंती शुसाशन दिवस के रूप में मनाया और अटल डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया… | Vananchal 24TV Live

admin