October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, 23647785 रुपये की परिसंपत्तियों का हुआ वितरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Saraikela विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, 23647785 रुपये की परिसंपत्तियों का हुआ वितरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

 

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार गोप, बीस सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो एवं उप प्रमुख मो.एकराम मौजूद थे। कार्यक्रम में कानूनी जानकारी एवं सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई। वहीं कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।

Advertisements

Advertisements

 

जहां सखी मंडल के बीच 10 गतिशील सोलर पंप, 01 मिनी ट्रैक्टर, 07 कैश क्रेडिट लिंकेज, 61 पंपसेट, 110 केसीसी ऋण स्वीकृति पत्र, 12 कन्यादान, 05 बाबा साहेब अंबेडकर आवास योजना की स्वीकृति पत्र, 01 व्हील चेयर वितरण, 40 पेंशन स्वीकृति पत्र समेत कुल 1979 लाभुकों के बीच कुल 23647785 रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार गोप ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाना है। इसे लोगों तक पहुंचाने का दायित्व प्रशासन का है।

इसी जागरूकता को लेकर शिविर का आयोजन किया गया है। मौके पर पीएलवी विकास महतो, पीएलवी फगुराम महतो, बीपीएम देवब्रत सिंहा, बीपीओ रामलगन उरांव, सीडीपीओ कापू हांसदा, सुपरवाइजर संगीता कुमारी, सहायक अभियंता विकास सिंह मुंडा समेत कुकड़ू प्रखंड के विभिन्न गांवों के सैकड़ो महिलाएं एवं पुरूष उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

Saraikela : कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने आवास पर पहुंचकर स्वर्गीय तपन बागची को दी श्रद्धांजलि…

admin

Chandil : नीमडीह के बांदू में आजसू नेता हरेलाल महतो ने शहीद निर्मल महतो का प्रतिमा अनावरण किया…. | Vananchal 24TV Live

admin

देखिए,लिखिए और अन्याय हो तो खिलाफ में खुलकर बोलिए भी,हम सब साथ हैं-प्रीतम भाटिया – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin