June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: The officials including the Deputy Commissioner congratulated the athletes of the district for their excellent performance in the state-level performance of Khelo Jharkhand. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : खेलो झारखंड के राज्य स्तरीय प्रदर्शन में जिले के एथलीटों के शानदार प्रदर्शन पर उपायुक्त सहित पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं….

Saraikela : खेलो झारखंड के राज्य स्तरीय प्रदर्शन में जिले के एथलीटों के शानदार प्रदर्शन पर उपायुक्त सहित पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं….
Spread the love

खेलो झारखंड के राज्य स्तरीय प्रदर्शन में जिले के एथलीटों के

शानदार प्रदर्शन पर उपायुक्त सहित पदाधिकारियों ने दी

शुभकामनाएं….

सरायकेला Sanjay : खेलो झारखंड-2022 के तहत रांची के खेलगांव में 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के एथलिटो ने विभिन्न इवेंट में बेहतर प्रदर्शन कर जिला का नाम रौशन किया है। इसकी जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने बताया कि खेलो झारखंड के तहत राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कुकडु प्रखंड के दीपक महतो ने बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

जबकि कुकडू प्रखंड के ही अमित महतो ने कुश्ती में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नीमडीह की छात्रा संतोषी महतो ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा प्लस टू उच्च विद्यालय कुचाई की छात्रा प्रीति कुमारी ने ऊंची कूद में रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रौशन की है। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंहा, जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम एवं जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकन्दर महतो समेत अन्य ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने बताया है कि इन सभी पदक विजेता खिलाड़ियो के रांची से वापस लौटने पर जिला में भव्य स्वागत किया जाएगा।

Related posts

Saraikela : हाईटेक होने से पेट नहीं भरता, इसलिए मृदा है तो अन्न है और अन्न है तो जीवन है…. | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA : 60-40 नाय चलतोय के नारे के साथ झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने निकाला जागरूक अभियान जुलूस. . .

admin

RAJNAGAR BREKING :राजनगर ब्लॉक परिसर से मोटरसाइकिल की चोरी।चोरी की घटना सीसीटीवी में हुआ कैद। तफ्तीश में जुटी पुलिस ।

admin