June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Saraikela: Ankita Ashi of Adityapur reached the Kaun Banega Crorepati hot seat will be seen playing on the KBC hot seat with megastar Amitabh Bachchan on December 2. कोल्हान खेल जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : कौन बनेगा करोड़पति हॉट सीट तक पहुंची आदित्यपुर की अंकिता आशी, 2 दिसंबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी हॉट सीट पर खेलती हुई नजर आएंगी….

Saraikela : कौन बनेगा करोड़पति हॉट सीट तक पहुंची आदित्यपुर की अंकिता आशी, 2 दिसंबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी हॉट सीट पर खेलती हुई नजर आएंगी….
Spread the love

कौन बनेगा करोड़पति हॉट सीट तक पहुंची आदित्यपुर की

अंकिता आशी, 2 दिसंबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन

के साथ केबीसी हॉट सीट पर खेलती हुई नजर आएंगी….

संजय मिश्रा, सरायकेला ब्यूरो

गम्हरिया (जगबंधु महतो)  आदित्यपुर सहारा गार्डन सिटी की रहने वाली अंकिता आशी टेलीविजन शो “कौन बनेगा करोड़पति” सीजन 14 के हॉट सीट तक पहुंचने में सफल हुई हैं. केबीसी इस 86 वे एपिसोड का प्रसारण 2 दिसंबर को होगा.

जमशेदपुर के जाने-माने आर्किटेक्ट इंजीनियर अनूप रंजन की सुपुत्री अंकिता आशी 2 दिसंबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी हॉट सीट पर खेलती हुई नजर आएंगी. अंकिता के इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर है. केबीसी सीजन 14 के 86 वे एपिसोड में 2 दिसंबर को होने वाले प्रसारण में अंकिता को देखने सहारा गार्डन सिटी के लोग उत्साहित हैं. गौरतलब है कि इनकी माता ज्योति सिन्हा भी इस सीजन में सितंबर महीने में केबीसी कंटेस्टेंट बनी थी. इस संबंध में जानकारी देते हुए सहारा गार्डन सिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शशांक गांगुली ने बताया है कि जमशेदपुर समेत आदित्यपुर के लिए यह गर्व की बात है कि अंकिता हॉट सीट तक पहुंची है.

Related posts

RAJNAGAR NEWS :खोखरो गाँव मे स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामप्रधान ने किया झंडोत्तोलन।कई गणमान्य हुए शामिल।

admin

Ranchi : ग्रामसभा ने मांगी अधिकार, ग्रामीण क्षेत्र के राजस्व पर ग्राम सभा का पूर्ण अधिकार हो, नामकुम हाट बाजार की वसूली ग्रामसभा करेंगी.. | Vananchal 24TV Live

admin

RAJNAGARNEWS : यदुवंशी गोप समाज युवा मंच ने फिर एक बार एक असहाय परिवार को मदद कर, दिया एकता का परिचय।

admin