October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA : कांड्रा के अमलगम स्टील कंपनी के फर्नेश में हुआ ब्लास्ट; कोई हताहत नहीं . . .

SARAIKELA : कांड्रा के अमलगम स्टील कंपनी के फर्नेश में हुआ ब्लास्ट; कोई हताहत नहीं . . .
Spread the love

कांड्रा के अमलगम स्टील कंपनी के फर्नेश में हुआ ब्लास्ट; कोई हताहत नहीं . . .

  • सरायकेला : SANJAY 

कांड्रा स्थित अमलगम स्टील कंपनी में शुक्रवार की अहले सुबह 3:30 बजे चार नंबर एसएमएस में ब्लास्ट हो गया है. ब्लास्ट होने के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई. तत्काल दुर्घटना स्थल पर मजदूरों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. इस संबंध में पूछे जाने पर कंपनी के प्रबंधक ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन किसी भी मजदूर के घायल होने से इनकार किया है. कंपनी प्रबंधन मामले में पूरी गोपनीयता बरत रही है. सूत्रों के मुताबिक इस दुर्घटना में कुछ मजदूर घायल हुए हैं. एक सुपरवाइजर ईचागढ़ निवासी एके सिंह को भागने के क्रम में चोटें भी आई हैं. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है. मामले की जानकारी लेने जब मीडिया कर्मी कंपनी के गेट पर पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने चुप्पी साध ली और कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है. बता दें कि आये दिन कंपनी में छोटी-मोटी दुर्घटना होती रहती है. शुक्रवार की सुबह भी ब्लास्ट होने पर इसकी आवाज आसपास के गांव तक सुनी गई है.

Related posts

Chandil : नव पत्रिका प्रवेश के साथ बासंती दुर्गा पूजा का हुआ शुभारंभ…

admin

Sahibganj : सौक्सा का दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम का समापन, आयोजित कार्यक्रम में नवयुवकों को कैरियर प्रामर्श के साथ नई दिशा का हुआ संचार …… | Vananchal 24TV Live

admin

Ramgarh : नमामि गंगे अभियान के तहत रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन…

admin