June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Whose turn is it now in the uproar of Kolhan the DIG will not spare the wrongdoers... कोल्हान झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम सुर्खियां

Saraikela : कोल्हान के कोलाहल में अब किसकी बारी, गलत करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे डीआईजी…

Saraikela : कोल्हान के कोलाहल में अब किसकी बारी, गलत करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे डीआईजी…
Spread the love

कोल्हान के कोलाहल में अब किसकी बारी, गलत करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे डीआईजी…

आदित्यपुर : (ए के मिश्र)  : कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि हमें 9431706135पर सूचना दें, हर हाल में करवाई होगी। गलत करने वाले किसी भी हाल में बक्से नहीं जाएंगे।उक्त बातें कोल्हान डीआईजी ने संवाददाता से बातचीत के दौरान जनता से अपील करते हुए कहा ,कि हमें सूचना दें, अपराध पर अंकुश लगेंगे, क्राइम कंट्रोल होंगे और अवैध कारोबार बंद होंगे l जिस क्षेत्र में अवैध कारोबार होंगे उस क्षेत्र के थाना प्रभारी पर भी करवाई होगी।चाहे वह कितना भी बड़ा पैरवी वाला क्यों ना हो। आदित्यपुर थाना क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही है। सभी अवैध कारोबार चालू होने की सूचनाएं मिल रही है। चोरी की घटनाएं और अपराधिक घटनाएं भी बढने की सूचनाएं मिल रही है। संवादाता से बातचीत में कोल्हान डीआईजी ने कहा कि शीघ्र ही अपराध पर लगाम लगेंगे। क्षेत्र में अवैध कारोबार के बढ़ने की सूचना सहित बढ़ रही चोरी की घटनाओं एवं ड्रग्स मामले को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही है। जिसे हम गंभीरता से ले रहे हैं। जिसे हर हाल में रोकने और करवाई करने की बातें कहीं । जिस क्षेत्र में अवैध कारोबार होंगे घटनाएं बढ़ेगी उस क्षेत्र के थानेदारों पर भी करवाई होगी l उक्त बातें कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने संवाददाता को एक सवाल के जवाब में बताया। वही एक सवाल के जवाब में बताया कि गलत करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे । कुछ स्टाफ की शिकायतें वसूली करने से संबंधित मिल रही है। जिसकी हम अपने स्तर से सत्यापन कराकर कार्रवाई करेंगे।

Related posts

BIG BREAKING : बड़कागांव के पूर्व कृषि मंत्री विधायक योगेंद्र साव को ग्रामीणों ने चार घंटे तक बना रखा बंधक…. | Vananchal 24TV Live

admin

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर परिषद दुमका के कर्मचारी छात्र ,छात्रा एवं ब्रांड एंबेसडर ने श्रमदान कर दुमका नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जमशेदपुर :अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 20 के खिलाफ ऑनलाइन एफआईआर दर्ज… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin