August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela Braeaking: Cyclist killed in road accident identified; Villagers blocked the road. कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela Braeaking : सड़क दुर्घटना में मारे गए साइकिल सवार की हुई पहचान; ग्रामीणों ने जाम की सड़क…

Saraikela Braeaking : सड़क दुर्घटना में मारे गए साइकिल सवार की हुई पहचान; ग्रामीणों ने जाम की सड़क…
Spread the love

सड़क दुर्घटना में मारे गए साइकिल सवार की हुई पहचान; ग्रामीणों ने जाम की सड़क…

सरायकेला Sanjay। सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सदर अस्पताल के समीप घटी सड़क दुर्घटना में मारे गए साइकिल सवार युवक की पहचान टीमनिया गांव निवासी मणिलाल महतो के रूप में हुई है। जो गैस एजेंसी में काम करता था। और ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक युवक के परिजनों के साथ सदर अस्पताल के समीप सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीण आश्रित के लिए सरकारी नौकरी, ₹5 लाख मुआवजा और सदर अस्पताल के समीप से सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की स्थिति को देखते हुए सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा और सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क जामकर्ताओं को समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे। परंतु सड़क जामकर्ता अपनी मांगों पर डिगे रहे। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी रहा है।

Related posts

SARAIKELA NEWS : डालसा द्वारा विधिक साक्षरता कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक . . .

admin

सरायकेला:निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल पदाधिकारी का हुआ प्रशिक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

अग्रवाल बंधु हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता व हत्यारे को आजीवन कारावास… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin