June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से की शिष्टाचार मुलाकात… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से की शिष्टाचार मुलाकात… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी जमीन से जुड़े नेता उनके नेतृत्व में संगठन के साथ झारखंड भी तीव्रगति से विकास करेगा: मनोज कुमार चौधरी।

सरायकेला। भाजपा नेता सह सरायकेला विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक मनोज कुमार चौधरी ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राज्य के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से प्रदेश कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। एवं प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सर्वप्रथम सरायकेला-खरसावां जिले का दौरा करने का आमंत्रण दिया। श्री चौधरी ने बताया कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा सरायकेला-खरसावां जिला बनाने का काम किया गया था। बाबूलाल मरांडी के जीवन में राजनीतिक छवि शुरुआत से आज तक धूमिल नहीं हुई है। उनके खिलाफ कभी भी भ्रष्टाचार या प्रशासनिक अक्षमता जैसे आरोप नहीं लगे। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बनने का ताज भी उनके सिर ही है। आज भी बतौर मुख्यमंत्री उनके कार्यो की सरहाना की जाती है। आज बाबूलाल सिर्फ आदिवासियों के लिए ही नहीं, गैरआदिवासियों में भी काफी लोकप्रिय है। जिसका सबूत कोडरमा, रामगढ़ और राजधनवार जैसे गैर आरक्षित सीटों पर जीत बयां करती है। साथ ही झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के जितने भी आरोप लगे हैं उसमें अधिकतर मामलों को बाबूलाल मरांडी ने ही उठाया था।

फिर चाहे वह पूजा सिंघल से जुड़ा मामला हो, साहेबगंज का एक हजार करोड़ रुपये घोटाले का मामला हो या रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन का ही मामला हो, बाबूलाल मरांडी ने खुले मंच से इनके खिलाफ आवाज उठाई। वे हेमंत सरकार पर लगातार हमलावर रहे हैं। जिसके कारण खनन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी पूछताछ की गई झारखंड की जनता के लिए उन्होंने वनांचल के समय से लंबा आंदोलन किया जो आज तक जारी है। झारखंड की जनता के लिए उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी दी। जन जन के प्रिय नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा झारखंड में नित नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

Advertisements




Related posts

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आकाशवाणी चौक पर महात्मा गांधी की तस्वीर एवं सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi टाटीसिलवे में चालक को बेरहमी से पीटा…

admin

SARAIKELA NEWS : आदि महोत्सव में छाया रजतेंदु कला निकेतन के छऊ का जलवा; झूमे दर्शक  . . .

admin