June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
former minister Ramchandra Sahis was present... News Saraikela: The expansion of the district committee of AJSU Party Labor Union कोल्हान चुनाव झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : आजसू पार्टी श्रमिक संघ के जिला कमेटी का हुआ विस्तार, पूर्व मंत्री रामचन्द्र साहिस रहे मौजूद… | Vananchal 24TV Live

Saraikela : आजसू पार्टी श्रमिक संघ के जिला कमेटी का हुआ विस्तार, पूर्व मंत्री रामचन्द्र साहिस रहे मौजूद… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

गम्हरिया (जगबंघु महतो)  आजसू की अनुसंगी ईकाई अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक दुर्गा मैदान गम्हरिया सामुदायिक भवन मे हुई। इस बैठक में श्रमिक संघ के जिला इकाई का विस्तार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू ने किया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री सह पार्टी के प्रधान महासचिव श्री रामचंद्र सहिस मौजूद रहे। बतौर मुख्य अतिथि रामचंद्र सहिस ने अपने अभिभाषण में जिला के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए निर्देश दिया की जिले के औद्योगिक क्षेत्र में जितनी भी कंपनियां है और उसमें काम करने वाले मजदूरों का श्रृंखलाबार सूची बनाने को कहा उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मजदूरों को उचित वेतन मिले और सरकारी योजना का लाभ मिले। उन्होंने मजदूरों के हित में दिन और रात की परवाह ना करते हुए उनके समस्याओं में हमेशा तत्पर रहने की बात कही कार्यक्रम में श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू ने नव चयनित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की (प्रधान महासचिव दिल मोहन महतो, उपाध्यक्ष लखींद्र प्रधान, मंटू मंडल संगठन सचिव, पंकज कुमार चुन्नू संगठन सचिव,(कार्तिक दास सचिव,सचिव विकेश पाल,सचिव दिनेश महतो, कोषाध्यक्ष चंदन महतो, मीडिया प्रभारी बलराम महतो,प्रखंड अध्यक्ष सुमन डे,प्रखंड उपाध्यक्ष मानिक डे, धनेश्वर सिंह सरदार, प्रखंड सचिव शुभम सिंह, प्रखंड सचिव अभिजीत दास, जिला एवं गम्हरिया प्रखंड को कमिटी मे दायित्व सौंपा गया। इस सम्मेलन मे केंद्रीय सचिव प्रोफेसर रवि शंकर मौर्य,केंद्रीय सचिव सुसेन महतो,जिला अध्यक्ष सचिन महतो, श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह (बाबू),ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंगूर महतो, नवनियुक्त श्रमिक संघ के महासचिव दिल मोहन महतो , पार्टी के वरिष्ठ नेता दलबीर सिंह (बग्गा) प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो,युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रभाकर महतो, वरिष्ठ नेता करुणा महतो,सूरज सिंह,बप्पी साहू आदि मौजूद रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

यातायात शिविर में एक अज्ञात युवक का शव मिला, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी…

admin

दो मोटरसाइकिल चोर हुए गिरफ्तार, चेकिंग के क्रम में रांची के बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल के साथ  … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जगन्नाथपुर में जन्माष्टमी पूजा सह मेला का हुआ समापन; क्षेत्र के लोगों ने पूजा अर्चना कर की सुख शांति व समृद्धि की मंगलकामना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin