June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
fund collection for ex-servicemen... News Saraikela: Warriors of Kolhan celebrated Flag Day at Adityapur Netaji Subhash Park कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : आदित्यपुर नेताजी सुभाष पार्क में वारियर्स ऑफ कोल्हान ने मनाया झंडा दिवस ,पूर्व सैनिकों के लिए कोष संग्रह…

Saraikela : आदित्यपुर नेताजी सुभाष पार्क में वारियर्स ऑफ कोल्हान ने मनाया झंडा दिवस ,पूर्व सैनिकों के लिए कोष संग्रह…
Spread the love

आदित्यपुर नेताजी सुभाष पार्क में वारियर्स ऑफ कोल्हान ने

मनाया झंडा दिवस ,पूर्व सैनिकों के लिए कोष संग्रह…

गम्हरिया (जगबंधु महतो) आदित्यपुर डब्लू टाइप वार्ड 18 नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में 7 दिसंबर झंडा दिवस के उपलक्ष्य पर वारियर्स ऑफ कोल्हान के तत्वाधान में झंडा दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सैनिकों को नमन करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए सरायकेला डीसी अरवा राजकमल ने भारत माता और अमर जवान चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की.

इस मौके पर डीसी ने अपने संबोधन में कहा कि देश पर प्राण न्योछावर करने वाले सैनिक उनके परिजन और पूर्व सैनिक के लिए कोष संग्रह किया जाना मंदिर में दान देने के समान है. उपायुक्त ने कहा कि जिस प्रकार हम मंदिर में दान देते हैं, वह भगवान को नहीं मिलता लेकिन उस दान से कई पुनीत कार्य होते हैं. ठीक उसी प्रकार सैनिकों के लिए बनाए गए राहत कोष में दान देकर सैनिकों को सम्मान दे सकते हैं. इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए.

कार्यक्रम में मौजूद रिटायर्ड मेजर जनरल पीपी सबरवाल, एयर कमोडोर बी एस मारवाह, ब्रिगेडियर सीएस वैद्यनाथन ने युद्ध के अपने अनुभवों को लोगों के साथ साझा किया. कार्यक्रम में सोनारी आर्मी कैंप के द्वितीय कमान अधिकारी मुकेश उपाध्याय एंड टीम, समाजसेवी एके श्रीवास्तव ,शंभूनाथ सिंह, भगवान सिंह, बबुआ सिंह, संध्या प्रधान ,रश्मि साहू ,मंजू सिंह मौजूद रही. कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद रंजन सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया इनके साथ संयोजक बादल महतो और मंच संचालक पूर्व सैनिक एस शेखर ने किया.

Related posts

Saraikela News : अलौकिकता का परिचायक है बड़ा कांकड़ा स्थित प्राचीन भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर…. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय में हुआ पौधारोपण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

कालाजार मुक्त दुमका कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin