August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा को मिला कला संस्कृति विकास योजना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Saraikela आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा को मिला कला संस्कृति विकास योजना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला  Sanjay । सरायकेला की छऊ कला संस्था आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा कलाकारों को वित्तीय सहायता अनुदान के लिए कला संस्कृति विकास योजना प्रदान किया गया। उक्त जानकारी देते हुए संस्था के सह निदेशक रंजीत आचार्य ने बताया कि इसके फलस्वरूप गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत एक गुरु एवं 10 शिष्यों को मासिक अनुदान प्रदान किया जाएगा। रंजीत आचार्य ने बताया कि 1 अप्रैल 2023 को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 10 कलाकारों का चयन करके पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में वित्तीय सहायता अनुदान प्रदान किया जाएगा।

Advertisements

जिसमें दिल्ली एवं सरायकेला की दोनों संस्था आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा से 5-5 कलाकारों का चयन किया गया है। इसके तहत कलाकार विश्वनाथ कुंभकार, अविनाश कवि, कुना सामल, चंद्र नारायण महंती, सुमंत कवि, पटम मुखी, शुभम आचार्य, पुलकित गुप्ता, सपन आचार्य एवं सुकांत आचार्य का चयन किया गया है। उक्त चयनित सभी कलाकार योजना के अंतर्गत प्रत्येक दिन 3 घंटे नृत्यों का अभ्यास करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव के मंच पर सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति करेंगे। निर्णायक चयन समिति में सुबोध पाणिग्राही, गुरु ब्रजेंद्र कुमार पटनायक, गुरु रजत पटनायक, सुशील आचार्य, भोला महंती एवं रंजीत आचार्य शामिल रहे। बताया गया कि एक ओर सरायकेला की वैश्विक कला छऊ उदासीनता का शिकार हो रहा है। वहीं पर संस्था आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा इस कला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हमेशा प्रयासरत है।

Advertisements




Related posts

जल सहियाओं के एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यक्रम का किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

भाजपा द्वारा निकाली गई भव्य अमृत कलश यात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi namkum newsनामकुम में झारखंडी भाषा खतियानी  संघर्ष समिति की बैठक, जयराम महतो ने कहा – 1932 का खतियान झारखंडियों का दिलाती है हक.

admin