June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: 3 seriously injured in a collision between two bikes... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : दो बाइक के आपसी भिड़ंत में 3 हुए गंभीर रूप से घायल…

Saraikela : दो बाइक के आपसी भिड़ंत में 3 हुए गंभीर रूप से घायल…
Spread the love

दो बाइक के आपसी भिड़ंत में 3 हुए गंभीर रूप से घायल…

सरायकेला Sanjay । सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गेस्ट हाउस के समीप घटी एक सड़क दुर्घटना में दो बाईक के आमने सामने की भिड़ंत में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना सोमवार की दोपहर तकरीबन 3 बजे की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार टोकलो निवासी 18 वर्षीय बिरेंद्र लोहार अपने दोस्त दलभंगा निवासी 17 वर्षीय मुची लोहार के साथ पल्सर बाईक से टाटा से अपने गांव वापस आ रहा था। इसी दौरान गेस्ट हाउस के समीप दूसरी बाईक पर सवार सरगीडीह निवासी 19 वर्षीय अनिरुद्ध कैवर्त के साथ टक्कर हो गई.

अनिरुद्ध कैवर्त सीनी जा रहा था. घर में हेलमेट भूल जाने के कारण उसे लेने के लिए सरायकेला सामुदायिक भवन के पास से वापस घर लौट रहा था. गेस्ट हाउस कॉलोनी के समीप मोड़ पर टर्न लेने के दौरान पीछे से आ रही बाईक ने टक्कर मार दी. घटना के बाद तीनो घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बिरेंद्र लोहार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. बाकी दोनो घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Related posts

डीएलएसए द्वारा लायाडीह में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन  . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : बिरसा स्टेडियम में बॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, समाजसेवी जलेश कवि ने किया उदघाटन…

admin

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति (माध्यमिक शिक्षा) की हुई बैठक; पीजीटी/टीजीटी के अंतरजिला एवं जिला अंतर्गत स्थनांतरण सम्बन्धित प्राप्त 50 आवेदनो में 44 आवेदन की स्वीकृति के लिए अनुशंसित करने का लिया गया निर्णय…

admin